लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः अयोध्या में सपा-भाजपा समर्थक भिड़े, पथराव-फायरिंग का दोनों पक्षों ने लगाया आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 19, 2022 07:00 IST

अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने कहा प्रचार के दौरान महाराजगंज पीएस क्षेत्र के कबीरपुर चौराहे के पास दोनों उम्मीदवारों के समर्थक आमने-सामने आ गए. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया है

Open in App
ठळक मुद्देप्रचार के दौरान महाराजगंज पीएस क्षेत्र के कबीरपुर चौराहे के पास दोनों उम्मीदवारों के समर्थक आमने-सामने आ गएदोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया है

अयोध्या: समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थक शुक्रवार शाम यहां महाराजगंज थाना क्षेत्र के पास चुनाव प्रचार के दौरान भिड़ गए। अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने शुक्रवार को एएनआई को बताया, "प्रचार के दौरान महाराजगंज पीएस क्षेत्र के कबीरपुर चौराहे के पास दोनों उम्मीदवारों के समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया है।" एक या दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है।"

भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी के बाद झड़प

उधर, पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इस कहासुनी के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। यह घटना उस समय हुई जब राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता व भाजपा नेता शुभेंदू अधिकारी 27 फरवरी को होने वाले कोंटाई नगर पालिका चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे थे। वार्ड नंबर 13 में टीएमसी उम्मीदवार सुप्रकाश गिरि ने आरोप लगाया कि अधिकारी और उनके साथ आए लोगों ने एक सुपर मार्केट के पास टीएमसी चुनाव कार्यालय से गुजरते समय पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया। दूसरी ओर, अधिकारी के भाई सौमेंदु ने दावा किया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने नंदीग्राम से विधायक अधिकारी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस दौरान झड़प हुई और अधिकारी के साथ आए केंद्रीय सुरक्षाकर्मियों ने उनका बचाव किया। वहीं, गिरि ने आरोप लगाया कि विधायक के उकसाने पर उनके सुरक्षाकर्मी टीएमसी कार्यालय के अंदर घुस गए और उनकी पिटाई करके उन्हें घायल कर दिया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो