लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः कवि कुमार विश्वास को सपा में शामिल होने का न्योता, मुलायम सिंह यादव बोले- स्वागत है...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2021 21:58 IST

UP elections: कुमार विश्वास पहले आम आदमी पार्टी का एक प्रमुख चेहरा थे और 2014 के आम चुनाव में अमेठी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़े थे।

Open in App
ठळक मुद्देमंच पर कुमार विश्वास और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद थे।कुमार विश्वास ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनीति में अपने अनुभव का जिक्र किया।आप छोड़ दी और राजनीति से दूर हो गए। 

लखनऊः समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को कवि कुमार विश्वास को सपा में शामिल होने का न्यौता दिया। इंदिरा प्रतिष्ठान में आयोजित एक पुस्तक विमोचन समारोह में, जहां कुमार विश्वास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, मुलायम ने कवि उदय प्रताप से अपनी भावना व्यक्त की।

 

मंच पर मुलायम सिंह के बगल में बैठे कवि उदय प्रताप सिंह ने कहा, ''कुमार विश्वास एक बड़े कवि के रूप में जाने जाते हैं। नेताजी (मुलायम) मेरे कानों में कह रहे थे कि अगर वह किसी भी पार्टी में नहीं हैं, तो आप उन्हें समाजवादी पार्टी में क्यों नहीं लेते।"

इससे पहले विश्वास ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनीति में अपने अनुभव का जिक्र किया और कहा कि वह अब कहीं (किसी पार्टी में) नहीं हैं। उदय प्रताप ने जब मुलायम की इच्छा बताई तो मंच पर कुमार विश्वास और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद थे।

विश्वास पहले आम आदमी पार्टी का एक प्रमुख चेहरा थे और 2014 के आम चुनाव में अमेठी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़े थे और नाकामयाब हो गये थे। हालांकि बाद में उन्होंने आप छोड़ दी और राजनीति से दूर हो गए। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकुमार विश्वासमुलायम सिंह यादवसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन