लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः मथुरा में हरियाणा-राजस्थान से सटी सीमा सील, चुनाव ड्यूटी में जा रहे अर्द्धसैनिक बल के बस के साथ हादसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2022 07:28 IST

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि सभी 1104 मतदान केंद्रों के लिए चुनावकर्मियों को रवाना कर दिया गया है, जो मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे मथुरा में 19 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग कर सकेंगे जिले को 11 सुपर जोन, 35 जोन व 224 सेक्टरों में बांटकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है

मथुराः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में गुरुवार को मथुरा में 19 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने राजस्थान व हरियाणा की अंतर्राज्यीय सीमाओं सहित अंतर्जनपदीय सीमाओं को भी सील कर दिया है तथा जिले को 11 सुपर जोन, 35 जोन व 224 सेक्टरों में बांटकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया है, ताकि मतदान निष्पक्ष, निर्बाध व शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा सके।

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि सभी 1104 मतदान केंद्रों के लिए चुनावकर्मियों को रवाना कर दिया गया है, जो मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराएंगे। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं चुनाव के लिए नोडल अधिकारी श्रीश चंद्र ने बताया कि करीब 18 हजार जवान मथुरा में तैनात किए गए हैं। इनमें सीपीएफ (सेंट्रल आर्म्स पुलिस फोर्स), पीएसी, पुलिस और होमगार्ड के जवान शामिल हैं। 

अर्द्धसैनिक बल के जवानों की बस को डंपर ने टक्कर मारी, चालक घायल

उधर, मथुरा में ही बुधवार को चुनाव ड्यूटी में जा रहे अर्द्धसैनिक बल के जवानों की बस को दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर एक डंपर ने टक्कर मार दी,जिसमें बस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव ड्यूटी पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवान बस से जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि चालक ने कुछ जवानों को जैंत में पोलिंग बूथों पर उतार दिया और वह चौमुहां की ओर जाने के लिए बस को राजमार्ग के भरतिया कट पर मोड़ रहा था, तभी मथुरा की ओर से तेज गति से आ रहे डंपर ने बस के अगले हिस्से में टक्कर मार दी। घटना में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया।

टॅग्स :मथुराउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब