लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः यूपी बॉर्डर से 100 मीटर के दायरे में दिल्ली की शराब की दुकानें 2 दिनों के लिए बंद, 10 फरवरी को पहले चरण के लिए होगा मतदान

By अनिल शर्मा | Updated: February 9, 2022 09:24 IST

आदेश जारी होने के बाद मंगलवार शाम छह बजे दुकानें बंद कर दी गईं। दिल्ली के आबकारी आयुक्त द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि वे 10 फरवरी (गुरुवार) को मतदान के अंत तक और फिर 10 मार्च को मतगणना के दिन बंद रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिमी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार शाम समाप्त हो गया यूपी चुनाव के पहले चरण के लिए 10 फरवरी को मतदान किया जाएगा नोएडा और गाजियाबाद के 100 मीटर के भीतर स्थित शराब की दुकानों को बंद कर दिया गया है

नई दिल्लीः यूपी चुनाव के मद्देनजर नोएडा और गाजियाबाद के 100 मीटर के भीतर स्थित शराब की दुकानों को दो दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है। यह आदेश दिल्ली के आबकारी आयुक्त द्वारा जारी किया गया है। गौरतलब है कि यूपी चुनाव के पहले चरण के लिए 10 फरवरी को मतदान किया जाएगा। इस दिन उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से - नोएडा और गाजियाबाद में रहने वाले लोग अपना वोट डालेंगे।

आदेश जारी होने के बाद मंगलवार शाम छह बजे दुकानें बंद कर दी गईं। दिल्ली के आबकारी आयुक्त द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि वे 10 फरवरी (गुरुवार) को मतदान के अंत तक और फिर 10 मार्च को मतगणना के दिन बंद रहेंगे। यह आदेश आबकारी विभाग के उन सभी लाइसेंसधारियों के लिए अनिवार्य होगा जिनके खुदरा विक्रेता या परिसर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में दिल्ली-यूपी सीमा से दिल्ली में 100 मीटर के भीतर स्थित हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार शाम (मतदान से 48 घंटे पहले) समाप्त हो गया।सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दलों ने पिछले कुछ दिनों में मतदाताओं को लुभाने के लिए ठोस प्रयास किए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पहले चरण में मतदान के लिए क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित किया। भाजपा नेताओं ने घर-घर जाकर प्रचार भी किया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022दिल्लीशराब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप