लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः प्रियंका गांधी को लेकर कांग्रेस में मंथन, चुनाव लड़ने पर चर्चा, अंतिम क्षणों में होगी घोषणा

By शीलेष शर्मा | Updated: October 25, 2021 18:03 IST

UP elections: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने सात वादे सार्वजनिक करने के कुछ दिन बाद सोमवार को ऐलान किया कि राज्य में पार्टी की सरकार बनने पर लोगों का किसी भी बीमारी का 10 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त कराया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देउप्र की स्वास्थ्य व्यवस्था की जर्जर हालत सबने देखी।वित्तीय संकट से गुजर रहे परिवारों को 25-25 हजार रुपए की सहायता देने का ऐलान किया था।चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की भी घोषणा कर चुकी है।

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव लड़ने और मुख्यमंत्री पद पर दावा ठोंकने से पहले यह सुनिश्चित करने में लगी हैं कि प्रदेश में उनकी लोकप्रियता का ग्राफ़ कहाँ ठहर रहा है।

 

सपा के अखिलेश यादव, भाजपा के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मायावती के मुकाबले उनकी उनकी साख कितनी मज़बूत है। सूत्रों के अनुसार यह सुनिश्चित करने के लिए पार्टी में दो स्तरों  पर मंथन हो रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं से चर्चा तथा प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान पूरे प्रदेश में पार्टी का दूसरा आंतरिक सर्वेक्षण।

इन दोनों के परिणाम बतायेंगे कि प्रियंका विधानसभा चुनाव में उतरती हैं कि नहीं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने टिप्पणी की कि प्रियंका रायबरेली अथवा अमेठी संसदीय क्षेत्र की एक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं हैं।

पीएल पुनिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का नेतृत्व प्रियंका गांधी करेंगी। यह फ़ैसला लिया जा चुका है लेकिन वह चुनाव लड़ेंगी या नहीं यह उनको स्वयं तय करना है। लेकिन जिस तरह प्रियंका एक के बाद एक घोषणा कर रहीं हैं, उससे साफ़ है कि वह स्वयं चुनाव लड़ने का मन बना चुकी हैं।

किसानों का कर्ज़ माफ, 40 फ़ीसदी टिकटें महिलाओं को,10 लाख तक का मुफ्त इलाज़ ,मोबाइल फोन, स्कूटी, बिजली बिल आधा, संविदा कर्मचारियों को पक्का करना आदि जैसी घोषणायें भी इसी ओर इशारा कर रहीं हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार चुनावी घोषणा पत्र में प्रियंका लोक लुभावन वादों की घोषणा करने वाली हैं।

अभी तक पार्टी ने 65 उम्मीदवारों के नाम तय कर उनको अपने अपने क्षेत्र में काम करने को कह दिया है। शेष उम्मीदवारों के चयन का काम दीपावली के बाद होगा लेकिन प्रियंका के चुनाव लड़ने की घोषणा पार्टी चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद नामांकन की आखिरी तारीख से ठीक पहले करेगी ताकि अन्य राजनीतिक दलों को अंतिम समय में सकते में डाला जा सके। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकांग्रेसप्रियंका गांधीराहुल गांधीBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप