लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: अगर अखिलेश यादव आज भाषण देने के लायक बचे हैं तो PM की वैक्सीन के कारण, जौनपुर में बोले मध्य प्रदेश के सीएम

By रुस्तम राणा | Updated: February 28, 2022 18:11 IST

अपनी रैली में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव को ‘दंगेश’ कहकर भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, पीएम मोदी ‘मिशन गंगा’ (यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए) चला रहे हैं, जबकि अखिलेश ‘मिशन दंगा’ चला रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव को ‘दंगेश’ कहकर भी किया संबोधितकहा, पीएम मोदी ‘मिशन गंगा’ चला रहे हैं, जबकि अखिलेश ‘मिशन दंगा’

जौनपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी की रैली में पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सपा नेता अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर चुटकी लेते हुए कहा, अगर अखिलेश यादव आज भाषण देने के लायक बचे हैं तो PM की वैक्सीन के कारण ही बचे हैं।

अपने संबोधन में उन्होंने जनता से सवाल करते हुए कहा, सपा, कांग्रेस या और किसी पार्टी का प्रधानमंत्री होता तो वैक्सीन बनती क्या? लोगों की जान बची तो प्रधानमंत्री के कारण ही बची है। 

अपनी रैली में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव को ‘दंगेश’ कहकर भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, पीएम मोदी ‘मिशन गंगा’ (यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए) चला रहे हैं, जबकि अखिलेश ‘मिशन दंगा’ चला रहे हैं। वह ‘दंगेश’ हैं, अखिलेश नहीं… उनकी सरकार में 700 से ज्यादा दंगे हुए।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सात चरणों में मतदान कराए जाएंगे। अब तक पांच चरणों का मतदान हो चुका है। छठा चरण 3 मार्च को है। जबकि जौनपुर जिले की विधानसभा सीटों पर 7वें चरण में 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे। जौनपुर जिले में बदलापुर, शाहगंज, जौनपुर, मल्हानी, मुंगरा बादशाहपुर, मछलीशहर, मरियाहू, जाफराबाद और केराकत विधानसभा सीटें हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावशिवराज सिंह चौहानजौनपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

भारतउत्तर प्रदेश राजनीतिः बसपा के बाद कांग्रेस और अब सपा?, 15 फरवरी को अखिलेश यादव के साथ साइकिल दौड़ाएंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील