यूपी चुनाव: अगर अखिलेश यादव आज भाषण देने के लायक बचे हैं तो PM की वैक्सीन के कारण, जौनपुर में बोले मध्य प्रदेश के सीएम
By रुस्तम राणा | Published: February 28, 2022 06:11 PM2022-02-28T18:11:59+5:302022-02-28T18:11:59+5:30
अपनी रैली में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव को ‘दंगेश’ कहकर भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, पीएम मोदी ‘मिशन गंगा’ (यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए) चला रहे हैं, जबकि अखिलेश ‘मिशन दंगा’ चला रहे हैं।
जौनपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी की रैली में पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सपा नेता अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर चुटकी लेते हुए कहा, अगर अखिलेश यादव आज भाषण देने के लायक बचे हैं तो PM की वैक्सीन के कारण ही बचे हैं।
अपने संबोधन में उन्होंने जनता से सवाल करते हुए कहा, सपा, कांग्रेस या और किसी पार्टी का प्रधानमंत्री होता तो वैक्सीन बनती क्या? लोगों की जान बची तो प्रधानमंत्री के कारण ही बची है।
#WATCH अगर अखिलेश यादव आज भाषण देने के लायक बचे हैं तो PM की वैक्सीन के कारण ही बचे हैं। सपा, कांग्रेस या और किसी पार्टी का प्रधानमंत्री होता तो वैक्सीन बनती क्या? लोगों की जान बची तो प्रधानमंत्री के कारण ही बची है: जौनपुर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान चौहान,UP pic.twitter.com/nzGIItrm6n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2022
अपनी रैली में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव को ‘दंगेश’ कहकर भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, पीएम मोदी ‘मिशन गंगा’ (यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए) चला रहे हैं, जबकि अखिलेश ‘मिशन दंगा’ चला रहे हैं। वह ‘दंगेश’ हैं, अखिलेश नहीं… उनकी सरकार में 700 से ज्यादा दंगे हुए।
#WATCH | PM Modi running 'Mission Ganga' (to evacuate Indians stuck in Ukraine) while Akhilesh ran 'Mission Dangas' (riots). He is 'Dangesh', not Akhilesh...over 700 riots under his govt: MP CM Shivraj Singh Chouhan in Jaunpur, UP pic.twitter.com/uKpBQSavVe
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 28, 2022
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सात चरणों में मतदान कराए जाएंगे। अब तक पांच चरणों का मतदान हो चुका है। छठा चरण 3 मार्च को है। जबकि जौनपुर जिले की विधानसभा सीटों पर 7वें चरण में 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे। जौनपुर जिले में बदलापुर, शाहगंज, जौनपुर, मल्हानी, मुंगरा बादशाहपुर, मछलीशहर, मरियाहू, जाफराबाद और केराकत विधानसभा सीटें हैं।