लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: सपा को झटका, अमेठी के जगदीशपुर से नामांकन दाखिल कर चुकीं रचना कोरी बीजेपी में शामिल

By विनीत कुमार | Updated: February 8, 2022 15:05 IST

यूपी चुनाव: अमेठी की जगदीशपुर सीट से बतौर समाजवादी पार्टी उम्मीदवार रचना कोरी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरचना कोरी भाजपा में शामिल, सपा ने बनाया था जगदीशपुर सीट से प्रत्याशी लक्ष्मीकांत बाजपेई ने रचना कोरी को भाजपा की सदस्यता दिलाई, ट्वीट कर दी जानकारी।सपा ने हालांकि रविवार को ही रचना कोरी की जगह विमलेश सरोज को प्रत्याशी घोषित कर दिया था।।

लखनऊ: अमेठी की जगदीशपुर सीट पर समाजवादी पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशी रचना कोरी भाजपा में शामिल हो गई हैं। रचना कोरी ने सपा की ओर से नामांकन भी दाखिल कर दिया था। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य रह चुकीं रचना कोरी ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ली।

बीजेपी ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने रचना कोरी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। लक्ष्मीकांत ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर रचना कोरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

सपा ने बदल दिया था उम्मीदवार

इससे पहले सपा ने रविवार को ही रचना कोरी की जगह विमलेश सरोज को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने  विमलेश को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की थी।

रामगोपाल यादव ने निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखते हुए बताया कि रचना कोरी को पहले प्रत्याशी घोषित करते हुए फार्म ए और बी जारी कर दिया था। अब उनकी जगह विमलेश को फार्म ए और बी जारी किया गया है। रामगोपाल यादव ने पत्र में लिखा कि विमलेश को ही प्रत्याशी मानते हुए साइकिल चुनाव चिह्न दिया जाए।

भाजपा में शामिल हुए ये नेता भी

कुछ अन्य नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली है। इसमें सपा के राम लाल अकेला (पूर्व विधायक बछरावां), शिव शंकर सिंह (सपा), बसपा के अशोक चौधरी के नाम शामिल हैं।

शिवशंकर सिंह ने साल 2017 में बसपा के टिकट पर सरोजनी नगर से चुनाव लड़ा था। बाद में वे सपा में आ गए। इस बार उन्होंने सरोजनी नगर से सपा के टिकट की दावेदारी जताई थी हालांकि उन्हें टिकट नहीं मिला।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा