लाइव न्यूज़ :

UP Elections 2022 Phase 7: आखिरी चरण के मतदान की तैयारी पूरी, 54 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग कल, 613 प्रत्याशियों के भाग्य होगा फैसला

By रुस्तम राणा | Updated: March 6, 2022 16:55 IST

यूपी चुनाव के अंतिम चरण में 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। इस चरण में 613 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतैयारियों को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारीअंतिम चरण में 54 विधानसभा क्षेत्रों में 613 प्रत्याशी, इनमें 75 महिला प्रत्याशी शामिल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का सातवां और अंतिम चरण कल 7 मार्च को होगा। यूपी चुनाव के अंतिम चरण में 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। इस चरण में 613 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से 75 महिला प्रत्याशी है। अंतिम चरण में आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र जिले में वोटिंग होगी।

तैयारियों को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी

चुनाव की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने राजधानी लखनऊ में प्रेस वार्ता की, जिसमें उन्होंने बताया कि 7 मार्च को 54 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। मतदान क्षेत्रों में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था है। कोविड संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मतदान केंदों पर थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर, PPE किट, मास्क की व्यवस्था की गई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 54 विधानसभा क्षेत्रों में 613 प्रत्याशी हैं, इनमें से 75 महिला प्रत्याशी है।

साल 2017 में कुछ ऐसा रहा था इन 54 सीटों का परिणाम

बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में इन 54 सीटों में से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को और उसके सहयोगी दलों को 36 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, जिनमें बीजेपी को 29, अपना दल (एस) को 4, सुभासपा को 3 सीटें मिली थीं। सपा के खाते में 11 सीटें और बसपा ने 6 सीटों में जीत हासिल की थी। जबकि निषाद पार्टी के खाते में एक सीट आई थी। कांग्रेस यहां खाता भी नहीं खोल सकी थी।

सात चरणों में यूपी चुनाव 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को संपन्न कराने के लिए सात चरणों की घोषणा की गई थी। पहला चरण 10 फरवरी को, दूसरा चरण 14 फरवरी को, तीसरा चरण 20 फरवरी को, चौथा 23 फरवरी को, पांचवां 27 फरवरी को, छठा चरण 3 मार्च को जबकि अंतिम चरण 7 मार्च को होगा। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारतउत्तर प्रदेश राजनीतिः बसपा के बाद कांग्रेस और अब सपा?, 15 फरवरी को अखिलेश यादव के साथ साइकिल दौड़ाएंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी?

भारतउत्तर प्रदेश भाजपा संगठनः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे पुत्र नीरज को मौका?, 2027 चुनाव पर फोकस, आधे से अधिक नए चेहरों फिर से भरोसा

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत