लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: अखिलेश यादव को लेकर बोले मोहसिन रजा- उनकी पार्टी के सदस्यों ने चुनाव ना लड़ने को लेकर किए होंगे सवाल

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 19, 2022 10:37 IST

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं. इस बीच यादव को लेकर यूपी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा का बयान सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव को लेकर यूपी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा का बयान सामने आया है। मोहसिन रजा का कहना है कि वो (अखिलेश यादव) मन से चुनाव तो नहीं लड़ने जा रहें।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। फिलहाल, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश अभी आजमगढ़ से सांसद हैं। एएनआई के अनुसार, पार्टी सूत्रों ने कहा कि अखिलेश इस बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, अब अखिलेश यादव को लेकर यूपी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा का बयान सामने आया है। 

एएनआई के अनुसार, मोहसिन का कहना है कि वो (अखिलेश यादव) मन से चुनाव तो नहीं लड़ने जा रहें बल्कि वो भरे मन से चुनाव लड़ने जा रहे हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने योगी जी और उपमुख्यमंत्री केशव जी को चुनाव लड़ाने की बात की तो इसे लेकर उनके पार्टी के सदस्य ने जरूर सवाल किया होगा कि आप क्यों नहीं चुनाव लड़ेंगे? उन्होंने आगे कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वो (अखिलेश यादव) चुनाव लड़ना पसंद करते हैं क्योंकि मैदान में जाने वाले लोग हमेशा मैदान में दिखते हैं।

बता दें कि हाल-फिलहाल में अखिलेश यादव ने कहा था कि वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और राज्य में अन्य सीटों पर ज्यादा ध्यान देंगे। बहरहाल, यह अभी साफ नहीं है कि अखिलेश किस सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं, जिसकी वजह से अखिलेश पर भी चुनाव लड़ने का दबाव बढ़ गया है। मालूम हो, गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ेंगे। उनके नाम की घोषणा बीजेपी की ओर से कर दी है। 

बताते चलें कि 10 फरवरी से उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होना है। यहां 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को अन्य चरणों में मतदान होगा, जबकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। मालूम हो, बीजेपी ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में यूपी की 403 में से 325 सीटों पर जीत दर्ज सरकार बनाई थी। वहीं, इस बार चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को लगातार झटके लगे हैं। दरअसल, कई विधायकों ने चुनाव से पहले बीजेपी से इस्तीफे दे दिए और दूसरी पार्टी में शामिल हो गए। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअखिलेश यादवBJPयोगी आदित्यनाथMohsin Raza
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा