लाइव न्यूज़ :

UP Elections 2022 First Phase: यूपी चुनाव के पहले चरण में सुबह 11 बजे तक हुआ करीब 20 फीसदी मतदान, यहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

By रुस्तम राणा | Updated: February 10, 2022 12:34 IST

चुनावी डेटा के अनुसार, सुबह 11 बजे तक शामली में सबसे ज्यादा 22.83 प्रतिशत वोटिंग हुई तो अलीगढ़ में सबसे कम 17.91 प्रतिशत वोट पड़े।

Open in App
ठळक मुद्दे11 बजे तक शामली में सबसे ज्यादा 22.83 प्रतिशत वोटिंग हुईवहीं अलीगढ़ में सबसे कम 17.91 प्रतिशत वोट पड़े

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज पहले चरण की वोटिंग जारी है। आज सुबह 11 बजे तक 20.03 फीसदी तक मतदान हुआ है। यहां पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों में मतदान की प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में 623 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है, जिनके भाग्य का फैसला 2.28 मतदाता आज करेंगे। आज सुबह 7 बजे से चुनावी प्रक्रिया जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। 

सुबह 11 बजे तक शामली में सबसे ज्यादा 22.83 प्रतिशत वोटिंग हुई तो अलीगढ़ में सबसे कम 17.91 प्रतिशत वोट पड़े। इसी प्रकार मुजफ्फरनगर 22.65 फीसदी, मेरठ में 18.54, बागपत में 22.30, गाजियाबाद, 18.24, हापुड़ 22.80, नोएडा में 19.23, बुलंदशहर में 21.62, मथुरा में 20.73, आगरा में 20.30 प्रतिशत मतदान हुआ। 

 

पहले चरण के मतदान में भाजपा सांसद महेश शर्मा ने नोएडा के सेक्टर 15-A के बूथ संख्या-1 पर मतदान किया। उन्होंने कहा, “हमारे परिवार के सभी लोगों ने यहां मतदान किया है। हमने लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लिया है।”

पहले चरण के मतदान को लेकर कई लोगों में उत्साह दिख रहा है। पोलिंग बूथ पर लोग सुबह से ही कतार में लग कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मुजफ्फरनगर में एक दूल्हा शादी होने से ठीक पहले अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचा। दूल्हा बने अंकुर बालियान ने कहा, "पहले मतदान, उसके बाद बहु और उसके बाद ही सब काम होंगे।" 

इसके अलावा एक मतदान केंद्र पर 105 साल की वृद्ध महिला मतदान करने पहुंची। उन्होंने बताया, “मैंने विकास और सुरक्षा के लिए मतदान किया है।”

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप