लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: भाजपा ने की प्रत्याशियों की एक और सूची जारी, मऊ से मुख्तार अंसारी के खिलाफ अशोक सिंह को बनाया उम्मीदवार

By रुस्तम राणा | Updated: February 12, 2022 17:34 IST

बीजेपी ने मऊ से बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के खिलाफ अशोक सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। मऊ सीट पर पिछले 5 बार से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का कब्जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने मुबारकपुर से अरविन्द जायसवाल को टिकट दिया पूनम सरोज को पार्टी ने मुहम्मदाबाद गोहना से बनाया प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की एक और सूची को जारी की है। शनिवार को जारी की गई इस सूची में नौ प्रत्याशियों के नाम हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि पार्टी ने मऊ से बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के खिलाफ अशोक सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। मऊ सीट पर पिछले 5 बार से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का कब्जा रहा है और वर्तमान समय में वह बांदा जेल में बंद हैं।  

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने होने वाले आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मुबारकपुर से अरविन्द जायसवाल को टिकट दिया है। पूनम सरोज को पार्टी ने मुहम्मदाबाद गोहना से अपना प्रत्याशी बनाया है।

यह विधानसभा सीट एससी वर्ग के लिए आरक्षित सीट है। मछली शहर से बीजेपी ने मिहिलाल गौतम को टिकट दिया है। यह भी सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। जहूरावाद सीट से पार्टी ने कालीचरण राजभर को मैदान में उतारा है और मुगलसराय से रमेश जायसवाल को टिकट दिया गया है।

चकिया विधानसभा सीट जो कि आरक्षित (एससी) सीट से कैलाश खरवार को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं घोरावल से बीजेपी ने अनिल मौर्य को अपना उम्मीदवार बनाया है। ओबरा सीट से संजीव गोंड को टिकट दिया है। ओबरा अनुसूचित जनजाति सीट है।   

आपको बता दें कि राज्य में पहले चरण का मतदान हो चुका है, जिसमें राज्य की 58 सीटों पर चुनाव था। यहां सात चरणों में चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा जिसमें राज्य की 55 सीटों पर वोटिंग होगी, तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर मतदान होगा।

इसी प्रकार चौथे चरण में 23 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान, पांचवें चरण में 27 फरवरी को 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 57 सीटों और अंतिम चरण में 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान किया जाएगा। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। 

टॅग्स :BJPमुख्तार अंसारीMukhtar Ansari
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष