लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: रामपुर की बेगम बनीं चर्चा का विषय, सुबह भाजपा और शाम को कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2022 09:37 IST

यूपी के रामपुर जिले में कल मतदान है। यहां एक ही परिवार से बेटे को भाजपा से और पिता को कांग्रेस से टिकट मिला है।

Open in App

मनोज मुल्ये

रामपुर: एक बेगम इन दिनों उत्तर प्रदेश के रामपुर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चुनाव में वह सुबह कांग्रेस और शाम को भाजपा का प्रचार करती दिखती हैं। उनके पति को एक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस का तो दूसरे क्षेत्र में बेटे को भाजपा का टिकट मिला है। बेगम का नाम यासीन अली खान है।

यासीन अली खान के पति नवाब काजिम खान रामपुर क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। वहीं बेटा हैदर अली खान इसी जिले की स्यार टांडा सीट से भाजपा से मैदान में है। रामपुर जिले की राजनीति में दो लोगों का सबसे ज्यादा दबदबा है। एक हैं सपा के आजम खान और दूसरे नवाब काजिम अली खान हैं।

आजम खान ने नवाब परिवार से ही राजनीति के सबक लेते हुए इलाके में नाम कमाया है। रामपुर शहर से 1985 से लेकर 2017 तक (1996-2002 को छोड़कर) आजम खान विधायक बनते आए हैं। साल 2019 में आजम खान ने लोक सभा चुनाव के लिए विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था।

आजम ने अब नवाब काजिम को चुनौती दे डाली है। नवाब 1996 से स्वार टांडा से विधायक हैं। 2017 में आजम के बेटे अब्दुल्ला ने उन्हें हराया था। बदला लेने के लिए नवाब ने अब आजम के खिलाफ रामपुर से पर्चा भरा है।

रामपुर: दो बाप-बेटों में लड़ाई

रामपुर में आजम खान और नवाब काजिम अली आमने-सामने हैं तो स्वार टांडा में आजम खान के बेटे अब्दुल्ला खान को नवाब काजिम अली के बेटे हैदर अली खान (भाजपा) से चुनौती मिल रही है। यूपी में 7 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। रामपुर में पांच विधानसभा सीट हैं और इन सभी सीटों पर दूसरे चरण में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावरामपुरआज़म खानAzam Khan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारतउत्तर प्रदेश राजनीतिः बसपा के बाद कांग्रेस और अब सपा?, 15 फरवरी को अखिलेश यादव के साथ साइकिल दौड़ाएंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है