लाइव न्यूज़ :

यूपी में हर 24 घंटे में लगभग 880 युवा रोजगार खोते हैं, बोले राहुल गांधी- सरकार के गलत फैसलों के कारण 14 करोड़ युवा बेरोजगार हुए

By अनिल शर्मा | Updated: January 21, 2022 14:10 IST

राहुल गांधी ने कहा कि भारत को एक नए विजन की जरुरत है। भारत को विजन कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है, छोटी-छोटी पार्टियां नहीं दे सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा, प्रदेश में हर 24 घंटे में लगभग 880 युवा रोजगार खोते हैंकांग्रेस नेता ने कहा कि देश का पूरा धन 2-3 बड़े उद्योगपतियों के हाथों में दिया जा रहा है

लखनऊःकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए ‘भर्ती विधान: युवा घोषणापत्र’ जारी कर दिए। बेरोजगारी को केंद्र में रखते हुए राहुल गांधी ने यूपी की योगी सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि  प्रदेश में हर 24 घंटे में लगभग 880 युवा रोजगार खोते हैं। भाजपा के पिछले 5 सालों के शासन में लगभग 16 लाख युवाओं ने रोजगार खोया है।

देश का पूरा धन 2-3 बड़े उद्योगपतियों के हाथों में

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि हम आपको हर साल 2 करोड़ रोजगार देंगे। सच्चाई सबको दिख रही है। ऐसा क्यों हो रहा है। क्योंकि देश का पूरा धन 2-3 बड़े उद्योगपतियों के हाथों में दिया जा रहा है।

रोजगार छोटे और मीडियम व्यवसाय से आते हैं

राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि रोजगार छोटे और मीडियम व्यवसाय से आते हैं। रोज़गार बड़े-बड़े व्यवसाय से कम आता है। भाजपा की नीति छोटे व्यापारियों को ख़त्म करने की है। नोटबंदी, गलत GST और कोरोना के समय सरकार द्वारा लिए गए गलत निर्णय के कारण 14 करोड़ युवाओं ने रोजगार खोया है।

 भारत को एक नए विजन की जरुरत

राहुल गांधी ने आगे कहा कि भारत को एक नए विजन की जरुरत है। भारत को विजन कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है, छोटी-छोटी पार्टियां नहीं दे सकती हैं। भाजपा का विजन देश का विजन नहीं है। अगर उत्तर प्रदेश को एक नया विजन नहीं दिया गया तो भारत को एक नया विजन नहीं दिया जा सकता है।

प्रियंका गांधी ने खुद के सीएम उम्मीदवार होने के संकेत दिए

राहुल गांधी के साथ उनकी बहन व कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। उन्होंने प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा सवाल के जवाब में कहा कि ‘क्या आपको कोई चेहरा नजर आ रहा है?’’ उन्होंने यह भी कहा कि उनके चुनाव लड़ने के बारे में फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है। प्रियंका ने कहा, ‘‘अगर यह तय होगा तो आप लोगों को पता चल जाएगा।’’

प्रियंका गांधी ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि इस मेनिफेस्टो को बनाने के लिए हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं ने हर ज़िले में युवाओं से बात कर उनकी बड़ी समस्याओं को समझा। उन्हीं में से निकले हुए मुद्दे भर्ती विधान में हैं। इसे भर्ती विधान इसलिए कहा है क्योंकि प्रदेश में बड़ी समस्या भर्ती की है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। 10 मार्च को नतीजे घोषित होंगे।

टॅग्स :राहुल गांधीप्रियंका गांधीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील