लाइव न्यूज़ :

UP Election2022: भाजपा-सपा में कांटे की टक्कर वाले सरोजीनीनगर विधानसभा सीट पर आज मतदान, जानें अपनी मुद्दों पर क्या कहती है जनता

By आजाद खान | Updated: February 23, 2022 12:02 IST

UP Election2022: आपको बता दें कि सरोजीनीनगर में 5.5 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें से लगभग आधे ग्रामीण मतदाता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांटे की टक्कर कही जाने वाली लखनऊ की सरोजीनीनगर सीट पर आज वोट डाले जाएंगे।यहां से सपा ने तीन बार जीत हालिस की है तो बसपा को केवल दो बार ही विजय मिल पाई है।इस सीट पर शहरी मतदाता भाजपा के साथ दिखाई दे रहे है।

UP Election2022:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजीनीनगर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कांटे की टक्कर है। लखनऊ के दक्षिण में स्थित, सरोजीनीनगर विधानसभा क्षेत्र में शहरी और ग्रामीण मतदाताओं का मिश्रण है। गौरतलब है कि सरोजीनीनगर विधानसभा क्षेत्र में आज यानी 23 फरवरी को वोट होने है। 

शहरी मतदाता हैं भाजपा के साथ

पचास से अधिक ग्राम पंचायतें निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं। शहरी मतदाता आमतौर पर भाजपा के साथ जुड़ते हैं, जबकि ग्रामीण मतदाता किसी भी विशिष्ट पार्टी के लिए अपना समर्थन दिखाने में अनिच्छुक होते हैं। 

ग्रामिणों की है अपनी शिकायतें

निर्वाचन क्षेत्र के बरौना गांव निवासी दीपक वर्मा ने कहा,''हमारा गांव एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) द्वारा विकसित हाउसिंग सोसाइटी से मुश्किल से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, फिर भी हमारे गांव का संपर्क मार्ग जर्जर है। हमने कई बार भाजपा विधायक को पत्र लिखा है लेकिन कुछ नहीं हुआ।’’ इसके अलावा, ग्रामीण मतदाताओं ने भी आवारा पशुओं और बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर सत्तारूढ़ दल के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। 

पीएम मोदी और सीएम योगी ने आवारा पशुओं का कुछ नहीं किया-किसान

इलाके के एक स्थानीय सब्जी किसान रमेश पाल ने शिकायत की, ‘‘मैं नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ को पसंद करता हूं, लेकिन उन्होंने आवारा मवेशियों के मुद्दे को हल करने के लिए कुछ नहीं किया जो हमारी फसलों को नष्ट कर देते हैं।’’ 

पाल ने कहा, ‘‘हमें अपने खेतों को आवारा मवेशियों से बचाने के लिए पूरी रात पहरा देना पड़ता है। पिछले कुछ वर्षों में रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ गई हैं, जिससे सीमित आय में परिवार के खर्चों को समायोजित करना मुश्किल हो गया है।’’ 

भाजपा ने दूसरे को दिया टिकट तो सपा ने अपने भरोसेमंद पूर्व मंत्री को उतारा

सत्ता विरोधी लहर को भांपते हुए भाजपा ने मौजूदा विधायक स्वाति सिंह को टिकट देने से इनकार कर दिया और मौजूदा चुनाव में इस सीट से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पूर्व निदेशक राजेश्वर सिंह को टिकट दिया हैं। 

सिंह ने अपने चुनाव अभियान में बुनियादी ढांचे के विकास का वादा करने वाले निर्वाचन क्षेत्र के विकास पर ध्यान केंद्रित किया है। सपा ने पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को चुनाव मैदान में उतारा है, जिन्हें पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के भरोसेमंद के रूप में जाना जाता है। 

बसपा ने दिया है मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट

मिश्रा ने अपने प्रचार अभियान में दोहराया है कि भाजपा क्षेत्र में विकास करने में विफल रही है। बसपा ने मुस्लिम उम्मीदवार जलीस खान को उतारा है जबकि कांग्रेस ने इस सीट पर रुद्र दमन सिंह को उम्मीदवार बनाया है। सरोजीनीनगर में 5.5 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें से लगभग आधे ग्रामीण मतदाता हैं। 

इस सीट पर सभी जातियों के वोटर है

इस सीट में पर्याप्त मुस्लिम, दलित, क्षत्रिय, ब्राह्मण और अन्य पिछड़ी जाति के वोट शामिल हैं। लगभग 1.5 लाख मतदाता युवा हैं जो सीट पर विजेता का फैसला करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सरोजीनीनगर शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आने के बावजूद कभी भी भाजपा का गढ़ नहीं रहा है। पार्टी ने 2017 में इस सीट पर पहली बार जीत हासिल की थी।  सबसे ज्यादा सपा ने जीता है इस सीट को

इससे पहले सरोजीनीनगर सीट सपा ने तीन बार (1993, 1996, 2012), बसपा ने दो बार (2002, 2007) में जीती है, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार एक बार (1991) इस सीट से जीतने में सफल रहे। वर्ष 2017 में, भाजपा उम्मीदवार स्वाति सिंह ने एक लाख से अधिक वोट हासिल किए थे। 

सपा उम्मीदवार 74 हजार से अधिक मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहा था, उसके बाद बसपा उम्मीदवार 71 हजार मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहा था। 

कांग्रेस उम्मीजवार पलट सकते हैं बाजी

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सरोजीनीनगर से कांग्रेस प्रत्याशी रुद्र दमन सिंह खेल को पलट सकते हैं। सिंह ने 2017 के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ते हुए 21 हजार और 2012 के चुनाव में 41 हजार वोट हासिल किये थे। लखनऊ की सरोजीनीनगर सीट पर 23 फरवरी को मतदान होना है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेशलखनऊBJPसमाजवादी पार्टीबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"