लाइव न्यूज़ :

यूपी मतगणना: करहल सीट से अखिलेश यादव की शानदार जीत, 61000 वोटों से दी भाजपा के एसपी सिंह बघेल को शिकस्त

By अनिल शर्मा | Updated: March 10, 2022 17:05 IST

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा की करहल सीट जीत हालिस कर ली है। सपा प्रमुख ने शुरुआती रुझानों में ही जबरदस्त बढ़त बनाई हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे करहल सीट अखिलेश यादव ने जबरदस्त जीत हालिस की हैअखिलेश यादव ने 61000 वोटों से भाजपा के एसपी सिंह बघेल को शिकस्त दी है

लखनऊः  समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा की करहल सीट जीत हालिस कर ली है। सपा प्रमुख ने शुरुआती रुझानों में ही जबरदस्त बढ़त बनाई हुई थी। अब नतीजें आ चुके हैं जिसके मुताबिक अखिलेश यादव ने यहां से जबरदस्त जीत हासिल की है। करहल निर्वाचन क्षेत्र से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 61000 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। यहां से अखिलेश के सामने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एसपी सिंह बघेल थे। अखिलेश पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

उधर, पहली बार यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहरी सीट से 1,02,000 वोटों से जीत गए हैं। आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी की सुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला को 1 लाख 2 हजार वोटों से हराया है। समाजवादी पार्टी के अलावा योगी के सामने युवा दलित नेता और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी उतरे थे जिन्हें कुल 4877 वोट मिले।

रुझानों में भाजपा के मिलते बहुमत को लेकर सपा से बीजेपी में शामिल हुईं मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव ने कहा कि जो लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते थे उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिला है, मेरे विश्वास की प्रचंड जीत हुई है। जिस तरह से योगी जी ने इसे आत्मसात किया मुझे लगता है कि इससे अच्छी सरकार नहीं हो सकती। आज मैं सिर्फ एक ही नारा दूंगी हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब के सब हैं भाजपाई।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJPउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए