लाइव न्यूज़ :

UP Election Result: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत यूपी सरकार के 11 मंत्री चुनाव हारे, औरैया जिले की इस सीट पर सपा-भाजपा में रही कांटे की टक्कर

By अनिल शर्मा | Updated: March 11, 2022 07:07 IST

केशव प्रसाद मौर्य के अलावा राज्य सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा शामली जिले की थानाभवन सीट पर सपा समर्थित राष्‍ट्रीय लोकदल के अशरफ अली खान से 10 हजार से अधिक मतों से चुनाव हार गये।

Open in App
ठळक मुद्देसिराथू में पल्लवी पटेल से 7,337 मतों से यूपी के डिप्टी सीएम हार गएबलिया के बैरिया और फेफना सीटों पर यूपी मंत्रियों को मिली हारगाजीपुर सीट पर राज्यमंत्री संगीता बलवंत को सपा के जयकिशन साहू ने हराया

लखनऊः उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बावजूद उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत राज्य के 11 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, सिराथू में भाजपा के उम्मीदवार केशव प्रसाद मौर्य को समाजवादी पार्टी की डॉक्टर पल्लवी पटेल ने 7,337 मतों से पराजित किया। पल्लवी पटेल अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। 

10 हजार से अधिक मतों से हारे यूपी के उप मुख्यमंत्री 

केशव प्रसाद मौर्य के अलावा राज्य सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा शामली जिले की थानाभवन सीट पर सपा समर्थित राष्‍ट्रीय लोकदल के अशरफ अली खान से 10 हजार से अधिक मतों से चुनाव हार गये। वहीं, बरेली जिले की बहेड़ी विधानसभा सीट से राज्‍य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार समाजवादी पार्टी के अताउर्रहमान से 3,355 मतों से पराजित हो गये। योगी के नेतृत्व वाली सरकार में ग्राम्‍य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह प्रतापगढ़ जिले की पट्टी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के राम सिंह से 22,051 मतों से पराजित हो गये। राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय चित्रकूट सीट पर सपा के अनिल कुमार से 20,876 मतों से पराजित हो गये। 

बलिया के इन सीटों पर भी यूपी के मंत्रियों को मिली हार

इसी तरह, राज्य मंत्री आनन्‍द स्‍वरूप शुक्‍ला को बलिया जिले की बैरिया सीट पर समाजवादी पार्टी के जयप्रकाश अंचल ने 12,951 मतों से पराजित किया। आनन्‍द स्‍वरूप पिछली बार बलिया सीट से जीते थे लेकिन उन्हें मौजूदा विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट काटकर बैरिया भेज दिया गया और उनकी जगह पार्टी ने दयाशंकर सिंह को उम्मीदवार बना दिया। टिकट कटने पर सुरेंद्र सिंह भाजपा से बगावत कर विकासशील इंसान पार्टी से चुनाव मैदान में उतरे और भाजपा को बैरिया सीट गंवानी पड़ी। बलिया जिले की ही फेफना सीट पर खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार संग्राम सिंह से 19,354 मतों से पराजित हुए। समाजवादी पार्टी की उषा मौर्या ने फतेहपुर जिले की हुसैनगंज सीट पर भाजपा उम्मीदवार और राज्‍य सरकार के मंत्री रणवेन्द्र सिंह धुन्नी को 25,181 मतों से पराजित कर दिया। 

गाजीपुर सीट पर राज्यमंत्री संगीता बलवंत को सपा के जयकिशन साहू ने हराया

औरैया जिले की दिबियापुर सीट पर राज्‍य मंत्री लाखन सिंह राजपूत समाजवादी पार्टी के प्रदीप कुमार यादव से मात्र 473 मतों के अंतर से पराजित हुए। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार माता प्रसाद पांडेय ने सिद्धार्थनगर जिले की इटवा सीट पर बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी को 1,662 मतों से हराया। गाजीपुर सीट पर राज्यमंत्री संगीता बलवंत को समाजवादी पार्टी के जयकिशन ने 1692 मतों के अंतर से पराजित किया। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकेशव प्रसाद मौर्याBJPबलियागाजीपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?