लाइव न्यूज़ :

UP Election Result 2022: लखीमपुर खीरी में बेअसर रहा किसान आंदोलन, भाजपा ने सभी 8 पर लहराया जीत का परचम

By रुस्तम राणा | Updated: March 10, 2022 19:24 IST

सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भी यहां की आठों सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। यह पहला मौका था जब खीरी के चुनावी इतिहास में जिले की सभी सीटों पर भाजपा ने अपना परचम फहराया था।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2017 में भी आठों सीटों पर बीजेपी ने लहराया था जीत का परचम यहांपलिया में भाजपा प्रत्याशी रोमी साहनी ने सपा के उम्मीदवार प्रीतइंदर सिंह को दी मात

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में प्रचंड जीत हासिल की है। यहां सीएम योगी के 'बुलडोजर' का बोलबाला रहा। इसके सामने न साइकिल चली और न हाथी। हाथ का पंजा भी बेदम दिखाई दिया। एक ओर जहां ये कयास लगाए जा रहे थे कि लखीमपुर हिंसा और किसान आंदोलन के चलते भारतीय जनता पार्टी को राज्य में नुकसान होगा, लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला। लखीमपुर खीरी जिले की 8 सीटों पर बीजेपी ने एकतरफा जीत दर्ज की है।    

जब सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई तो एक-दो सीटों को छोड़कर हर सीट पर बीजेपी कैंडिडेट अपनी बढ़त बनाते हुए दिखाई दिए। पलिया में भाजपा प्रत्याशी रोमी साहनी ने 101129 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सपा के उम्मीदवार प्रीतइंदर सिंह को 63681 वोट प्राप्त हुए। 

वहीं गोला सीट की बात करें तो यहां भी बीजेपी कैंडिडेट अरविंद गिरि को 84224 वो प्राप्त हुए तो सपा के विनय तिवारी को 52338 वोट मिले। निघासन सीट से बीजेपी के शशांक वर्मा को 1,14,821 वोट प्राप्त हुए। जबकि समाजवादी पार्टी के नेता आरएस कुशवाहा को यहां 73972 वोट प्राप्त हुए। इसी प्रकार श्रीनगर, धौरहरा, लखीमपुर सदर, कस्ता और मोहम्मदी सीट पर भाजपा उम्मीदवार जीत रहे हैं। 

सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भी यहां की आठों सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। यह पहला मौका था जब खीरी के चुनावी इतिहास में जिले की सभी सीटों पर भाजपा ने अपना परचम फहराया था। बता दें कि अब तक चुनावी परिणाम के रुझान नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी राज्य की 268 सीटों पर जीत हासिल कर रही है। 

यह पहला मौका है जब सीएम योगी आदित्यनाथ पहली बार विधायक बने हैं। वे गोरखपुर से चुनाव जीते हैं। जबकि 130 सीटें सपा जीत रही है। बीएसपी एक, कांग्रेस 2 और अन्य 2 सीटों में जीत हासिल कर रहे हैं।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावलखीमपुर खीरी हिंसायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर