लाइव न्यूज़ :

यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा- जनता जीत रही है गुंडागर्दी हार रही है, बोले अखिलेश यादव- इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का

By अनिल शर्मा | Updated: March 10, 2022 09:08 IST

UP Election Result 2022: केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, जनता जीत रही है गुंडागर्दी हार रही है। केशव प्रसाद ने ये भी कहा कि यूपी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, जनता जीत रही है गुंडागर्दी हार रही है।केशव प्रसाद ने ये ट्वीट उत्तर प्रदेश के शुरुआती रुझानों को देखते हुए कियाअखिलेश यादव ने शुरुआती रुझानों को देखते हुए कहा कि अभी हौसलों का इम्तिहान बाकी

UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश में मतगणना शुरू हो चुकी है। 9 बजे के शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा 120 सीटों पर आगे चल रही ह। गठबंधन (सपा, रालोद- सुभासपा) 82 सीटों पर आगे चल रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलता देख उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि जनता जीत रही है गुंडागर्दी हार रही है। 

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, जनता जीत रही है गुंडागर्दी हार रही है। केशव प्रसाद ने ये भी कहा कि यूपी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने कहा, जीत का कारण बूथ तक भाजपा मज़बूत संगठन होना, डबल इंजन सरकार ने गरीबों के लिए जीवन स्तर में सुधार,निःशुल्क राशन वितरण के साथ अति पिछड़े अति दलित वोटरों का मोदी जी योगी जी के प्रति भरोसे के साथ सुशासन,विकास,सुरक्षा आदि मुद्दों पर कमल को मिला वोट।

उधर, अखिलेश यादव ने शुरुआती रुझानों को देखते हुए कहा कि अभी हौसलों का इम्तिहान बाकी है। सपा प्रमुख ने अपने समर्थकों को इसलिए धन्यवाद भी दिया कि उन्होंने मतगणना केंद्रों पर दिन रात सक्रिय रहे और मामले को सचेती से देखते रहे। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का/ वक़्त आ गया है अब ‘फ़ैसलों’ का।

 

अखिलेश यादव ने आगे लिखा,  मतगणना केंद्रों पर दिन-रात सतर्क और सचेत रूप से सक्रिय रहने के लिए सपा-गठबंधन के हर एक कार्यकर्ता, समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और शुभचितंक को हृदय से धन्यवाद! ‘लोकतंत्र के सिपाही’ जीत का प्रमाणपत्र  लेकर ही लौटें! गौरतलब है कि यूपी में 403 विधानसभा सीटें हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवकेशव प्रसाद मौर्या
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब