लाइव न्यूज़ :

बिजनौर में धूप खिली है, लेकिन BJP का मौसम खराब है, पीएम मोदी के रैली रद्द किए जाने पर जयंत चौधरी ने ली चुटकी

By अनिल शर्मा | Updated: February 7, 2022 17:09 IST

पीएम की रैली रद्द किए जाने को मुद्दा बनाते हुए रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पीएम योगी और आदित्यनाथ पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कड़ी धूप निकली है लेकिन भाजपा का मौसम खराब चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी सोमवार बिजनौर से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करनेवाले थेखराब मौसम का हवाला देते हुए पीएम की बिजनौर रैली रद्द कर दी गईरालोद अध्यक्ष और गठबंधन नेता जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा का मौसम खराब चल रहा है

बिजनौरः पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट वोटों को अपनी तरफ करने के लिए बिजनौर में सोमवार पीएम मोदी की बड़ी रैली होनेवाली थी। लेकिन खराब मौसम का हवाला देते हुए पीएम मोदी की रैली रद्द कर दी गई। और पीएम मोदी को वर्चुअल रैली के जरिए लोगों को संबोधित करना पड़ा। इसके लिए उन्होंने बिजनौर की जनता से माफी भी मांगी और कहा कि चुनाव आयोग द्वारा कुछ ढील देने के बाद आज मैंने सोचा था कि व्यक्तिगत रूप से बिजनौर आकर अपने अभियान की शुरुआत करूं, लेकिन मौसम खराब होने के कारण मेरा हेलीकॉप्टर नहीं जा सका और फिर एक बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आया हूं।

उधर पीएम की रैली रद्द किए जाने को मुद्दा बनाते हुए रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पीएम योगी और आदित्यनाथ पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कड़ी धूप निकली है लेकिन भाजपा का मौसम खराब चल रहा है। जयंत चौधरी ने एक सभा में कहा, योगीजी कह रहे हैं सर्दी कर दूंगा, शिमला पहुंचा दूंगा। बिजनौर में कड़ी धूप निकली हुई है। यहां भी धूप निकली हुई है। मौसम बिल्कुल साफ है देखो। 

जयंत चौधरी ने आगे कहा, बिजनौर में हम बड़ी उत्सुकता से सुन रहे थे कि आज मोदी जी वहां जा रहे थे। कुछ ना कुछ वो सफाई देते मैं ये सोच रहा था। क्योंकि 2017 में जब वो बिजनौर गए थे तो वहां घोषणा की थी कि चौधरी चरण सिंह के नाम से हम नई योजना बनाएंगे। लेकिन 5 साल चौधरी चरण सिंहजी का नाम नहीं लिया गया और ना ही कोई योजना बनाई गई। 

रालोद अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर चुनावी रैली रद्द किए जाने को लेकर आगे कहा,  मैं सोच रहा था कि आज वो बिजनौर जाएंगे तो उनसे सवाल पूछा जा सकता है और कुछ ना कुछ सफाई दे सकते हैं लेकिन भाजपा कि मौसम इतना खराब हो चुका है  कि बिजनौर का उन्होंने कार्यक्रम ही रद्द कर दिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लहर है। मैं गठबंधन के सभी साथियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। हमारी सरकार बनेगी तो सबका सम्मान होगा। 

टॅग्स :जयंत चौधरीअखिलेश यादवराष्ट्रीय लोक दलनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए