लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 41 में से 16 महिला कैंडिडेट

By विनीत कुमार | Updated: January 20, 2022 12:40 IST

UP Election 2022: कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट गुरुवार को जारी कर दी गई। इसमें 41 नाम हैं। इससे पहले कांग्रेस की ओर से 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, इस लिस्ट में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए गए।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होना है, पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को, 10 मार्च को नतीजे।कांग्रेस ने कैराना से हाजी अखलाक को उम्मीदवार बनाया है, मुजफ्फरनगर से सुबोध शर्मा को टिकट।

लखनऊ: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की ओर से गुरुवार को जारी की गई लिस्ट में 41 उम्मीदवारों के नाम है। इसमें 16 महिला उम्मीदवार हैं। 

इससे पहले पार्टी की ओर से 13 जनवरी को यूपी चुनाव के लिए 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई थी। इसमें उन्नाव रेप पीड़िता की मां समेत 50 महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। जारी हुई दूसरी लिस्ट के मुताबिक कैराना से कांग्रेस ने हाजी अखलाख को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं शामली को मोहम्मद अयूब जंग को टिकट मिला है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर से कांग्रेस ने सुबोध शर्मा को मैदान में उतारा है। साथ ही बागपत से अनिल देव त्यागी, आगरा कैंट से सिकंदर वाल्मीकि और कटरा से मुन्ना सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस ने इन 16 महिलाओं को दिया टिकट

कांग्रेस की दूसरी सूची में जिन महिला उम्मीदवारों के नाम हैं, वे इस प्रकार हैं- सुखविंदर कौर (सहारनपुर नगर), यास्मीन राणा (चरथावल), सलमा आगा अंसारी (ठाकुरद्वारा), कल्पना सिंह (बिलारी), श्रीमति मिथिलेश (चंदौसी), संगीता त्यागी (साहिबाबाद), नीरज कुमारी प्रजापति (मोदीनगर) के नाम शामिल हैं।

हापुड़ से भावना वाल्मिकी, सयाना से पूनम पंडित, देबाई से सुनीता शर्मा, खैर से मोनिका सूर्यवंशी, इगलास से प्रीति ढांगर, छाता से पूनम देवी, मांट से सुमन चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। उषा गंगवार को नवाबगंज और प्रियंका जैसवाल को अकबरपुर से पार्टी ने टिकट दिया है।

बता दें कि कुछ महीने पहले ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैंपेन की शुरुआत करते हुए प्रियंका गांधी ने घोषणा की थी कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को है। वहीं सातवें और अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। 10 मार्च को नतीजे घोषित होंगे।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील