लाइव न्यूज़ :

लखनऊः भाजपा समर्थकों के जश्न में बुलडोजर संग 'बाल योगी', तस्वीरें हुईं वायरल, लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

By अनिल शर्मा | Updated: March 10, 2022 17:41 IST

डेढ़ साल की बच्ची नव्या अपने पिता के साथ बीजेपी के जश्न में अपने पिता के साथ पहुंची हैं। पिता की गोद में बाल योगी के गेटअपने में नव्या हाथों में बुलडोजर लिए हुए है जो यूपी में योगी आदित्यनाथ के प्रतीक के तौर पर जुड़ चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ में बीजेपी दफ्तर के बाहर पार्टी समर्थक जमकर जश्न मना रहे हैंइसी जश्न में अपने पिता के साथ डेढ़ साल की नव्या योगी आदित्यनाथ की गेटअप में बुलडोजर संग दिखी

लखनऊः  उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ की वापसी होने जा रही है। मतगणना में शुरुआती रुझानों से ही भाजपा बढ़त बनाई हुई है। 403 सीटों पर इस वक्त बीजेपी 268 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सपा 130 के आस-पास है। सुबह से ही लखनऊ के पार्टी दफ्तर पर पार्टी समर्थक जश्न मना रहे हैं। इसी भीड़ में एक बच्ची योगी के गेटअप में बुलडोजर के साथ दिखी जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

डेढ़ साल की बच्ची नव्या अपने पिता के साथ बीजेपी के जश्न में अपने पिता के साथ पहुंची हैं। पिता की गोद में बाल योगी के गेटअपने में नव्या हाथों में बुलडोजर लिए हुए है जो यूपी में योगी आदित्यनाथ के प्रतीक के तौर पर जुड़ चुका है। इस वक्त बुलडोजर मतलब योगी हो चुका है। लिहाजा समर्थक बुलडोजर के साथ ही जश्न मना रहे हैं।

बाल योगी में नव्या को देख ट्विटर यूजर्स भी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, बच्चा बच्चा की यही पुकार अब रुकेगा नहीं बाबा जय श्री राम भगवाधारी। एक अन्य ने लिखा, बच्ची के हाथ में किताबों की जगह बुलडोजर। यही है भाजपा की सोच। सृजन नहीं विध्वंस। इसके साथ एक ने लिखा, चोर और माफिया के लिए विध्वंस है और शरीफ और ईमानदारों के लिए सृजनकारी। 

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा की करहल सीट जीत हालिस कर ली है।  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 61000 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उधर, पहली बार यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहरी सीट से 1,02,000 वोटों से जीत गए हैं।  

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथलखनऊBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर