लाइव न्यूज़ :

दलितों को जाति के बजाय राष्ट्रवाद के नाम पर वोट करने के लिए मनाएं, एक बार में चाय न मिले तो हजार बार उनके घर जाएं: यूपी भाजपा अध्यक्ष

By विशाल कुमार | Updated: November 15, 2021 12:04 IST

उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने मोहल्ले और गांवों में 10 से लेकर 100 दलित परिवारों के साथ चाय पीएं और उन्हें जाति, क्षेत्र और पैसे के नाम पर वोटिंग करने के बजाय राष्ट्रवाद के नाम पर वोटिंग करने के लिए मनाएं.

Open in App
ठळक मुद्देकार्यकर्ताओं से 10 से लेकर 100 दलित परिवारों के साथ चाय पीने की अपील की.एक बार में कोई दलित चाय न पिलाए तो उनके घर हजार बार जाएं.जाति के नाम पर वोटिंग के बजाय राष्ट्रवाद के नाम पर वोटिंग करने के लिए मनाएं.

लखनऊ: आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कथित ऊंची और ओबीसी जातियों के पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे दलितों के चाय और लंच करें और उसने जाति के आधार पर नहीं बल्कि राष्ट्रवाद के नाम पर वोट करने के लिए कहें.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सिंह ने यह अपील पार्टी के ओबीसी सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन और वैश्य व्यापारी सम्मेलन रो संबोधित करते हुए कही.

सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने मोहल्ले और गांवों में 10 से लेकर 100 दलित परिवारों के साथ चाय पीएं और उन्हें जाति, क्षेत्र और पैसे के नाम पर वोटिंग करने के बजाय राष्ट्रवाद के नाम पर वोटिंग करने के लिए मनाएं.

इससे पहले पार्टी के ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में सिंह ने कहा कि मैं आपसे अपील कर रहा हूं. आप अपने समुदायों में जाएं. लेकिन हजारों दलितों, शोषित और वंचित परिवारों के घरों में से किसी एक में कम से कम एक बार चाय पीएं. अगर वहां आपको चाय पिलाया जाता है, इसका मतलब है कि आपका कद ठीक है. 

उन्होंने आगे कहा कि अगर वे आपको चाय के साथ काजू देते हैं तो इसका मतलब कि आपका कद बढ़ गया है. अगर वे चाय के साथ लंच कराते हैं तो इसका मतलब है कि परिवार भाजपा के साथ जुड़ गया है. अगर आप एक घर 10 दिन जाते हैं और आपको चाय नहीं पिलाई जाती है और वापस भेज दिया जाता है तो चाय मिलने का इंतजार करते रहें. आपको हजारों बार जाना होगा. आपके जाने से पार्टी मजबूत बनेगी और आप बड़े नेता बनेंगे.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBJPजातिSwatantra Dev Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो