लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: अटल के गांव में अखिलेश बनवाएंगे मेडिकल यूनिवर्सिटी, बाह को जिला बनाने का भी वादा किया

By विशाल कुमार | Updated: February 6, 2022 14:03 IST

रविवार को समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने आगरा की बाह तहसील में सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बटेश्वर पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी का गांव है। भाजपा ने बटेश्वर और बाह के लिए कोई काम नहीं किया। 

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश ने बाह तहसील में सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने पर बाह को जिला बनाने का भी ऐलान किया।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने रविवार को आगरा जिले के बाह विधानसभा क्षेत्र के उनके पैतृक गांव बटेश्वर में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने का वादा किया।

रविवार को उन्होंने आगरा की बाह तहसील में सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बटेश्वर पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी का गांव है। भाजपा ने बटेश्वर और बाह के लिए कोई काम नहीं किया। 

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के नाम से मेडिकल यूनिवर्सिटी खोलने की घोषणा की। वो यूनिवर्सिटी आज तक बन नहीं पाई। किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज में यूनिवर्सिटी चल रही है। ऐसे में सपा की सरकार बनने पर बटेश्वर में अटलजी के पैतृक गांव में उस यूनिवर्सिटी को लाएंगे, जिससे यहां के लोगों को बेहतर इलाज मिल सके।

यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने पर बाह को जिला बनाने का भी ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने बटेश्वर मेला का अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने और इलाके के घाटों और मंदिरों का जीर्णोद्धार कराने का भी वादा किया।

इस दौरान उन्होंने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया और वहां दो मिनट का मौन रखा गया। उन्होंने कहा कि जब सपा सरकार बनेगी तो उत्तर प्रदेश में उनके सम्मान व याद में संग्रहालय बनाने का काम किया जाएगा।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअखिलेश यादवअटल बिहारी वाजपेयीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर