लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: अरविंद केजरीवाल बोले- मुकाबला कड़ा, शायद भाजपा को बाहर रखने के लिए हमारी जरूरत पड़े

By विशाल कुमार | Updated: February 24, 2022 09:14 IST

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सर्वे दिखा रहे हैं कि मुकाबला कड़ा है और शायद स्पष्ट जनादेश न मिले। शायद भाजपा को बाहर रखने के लिए हमारी जरूरत पड़े। जितनी भी हमारी सीट आएगी और अगर हम सरकार में जाते हैं तब मैं वादा करता हूं कि सभी वादे पूरे करूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने कहा कि अगर हम सरकार में जाते हैं तब मैं वादा करता हूं कि सभी वादे पूरे करूंगा।आप और सपा के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन को लेकर बातचीत सफल नहीं हो सकी थीआप ने दिसंबर में सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया था।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अपना खाता खोलने के लिए लड़ रही आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने चार चरण का मतदान हो जाने के बाद कहा है कि प्रदेश में भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए हमारी जरूरत पड़ सकती है।

एक रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अब कई लोगों ने मुझे बताया कि आप बड़े-बड़े वादे तो कर रहे हैं लेकिन क्या आप उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने में कामयाब होंगे?

खुद इसका जवाब देते हुए उन्होंने आगे कहा कि सर्वे दिखा रहे हैं कि मुकाबला कड़ा है और शायद स्पष्ट जनादेश न मिले। शायद भाजपा को बाहर रखने के लिए हमारी जरूरत पड़े। जितनी भी हमारी सीट आएगी और अगर हम सरकार में जाते हैं तब मैं वादा करता हूं कि सभी वादे पूरे करूंगा।

बता दें कि, आप और समाजवादी पार्टी के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन को लेकर बातचीत सफल नहीं हो सकी थी जिसके बाद आप ने दिसंबर में सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया था।

सूत्रों की मानें तो यह बातचीत सीट की साझेदारी से भी पहले खत्म हो गई थी क्योंकि सपा बहुत अधिक समय ले रही थी और एक समय बाद कुछ खास रूचि नहीं दिखा रही थी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालसमाजवादी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप