लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: कांग्रेस का युवा घोषणापत्र जारी, 20 लाख सरकारी नौकरी, प्रतियोगी परीक्षाओं का आवेदन शुल्क माफ, छात्रसंघ चुनाव बहाली का वादा

By विशाल कुमार | Updated: January 21, 2022 13:03 IST

प्रियंका गांधी ने कहा कि हम सात करोड़ युवाओं के लिए यह भर्ती विधान जारी कर रहे हैं और 20 लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया. उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क का माफ करने और परीक्षाओं के लिए आने-जाने का किराया भी माफ करने का वादा किया.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनावों की बहाली करने का वादा.कांग्रेस पार्टी ने 20 लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज भर्ती विधान नाम से पार्टी का युवा घोषणापत्र जारी किया. इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी मौजूद थे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हम सात करोड़ युवाओं के लिए यह भर्ती विधान जारी कर रहे हैं और 20 लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया. इसमें आरक्षण के तहत 8 लाख नौकरियां महिलाओं के लिए होंगी।

प्रियंका गांधी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क का माफ करने और परीक्षाओं के लिए आने-जाने का किराया भी माफ करने का वादा किया. कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनावों की बहाली करने और सभी छात्रों को हॉस्टल उपलब्ध कराने का भी वादा किया।

प्राथमिक विद्यालय में 1.50 लाख, माध्यमिक में 38 हजार, उच्चत्तर में 8 हजार पद भरे जाएंगे। पुलिस के 1 लाख पद भरे जाएंगे। 20 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 27 हजार सहायिकाओं के पद पर भर्ती होंगे। 4 हजार उर्दू शिक्षक भर्ती करेंगे।

विश्वविद्यालयों में प्लेसमेंट सेल होगी। स्कॉलरशिप टाइम पर मिलेगी और उनका दायरा भी बढ़ेगा और राशि भी। सिंगल विंडो स्कॉलरशिप पोर्टल खुलेगा। सफाईकर्मियों के परिवारों के युवाओं के लिए ट्रेनिंग देंगे।

इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम नफरत नहीं फैलाते, हम लोगों को जोड़ते हैं, हम युवाओं की ताकत के साथ एक नया उत्तर प्रदेश बनाना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में युवाओं को एक नए ‘विजन’ की जरूरत है, राज्य को वह ‘विजन’ कांग्रेस ही दे सकती है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के युवाओं से परामर्श किया और उनके विचार पार्टी के ‘युवा घोषणापत्र’ में परिलक्षित होते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर 24 घंटे में लगभग 880 युवा रोज़गार खोते हैं। भाजपा के पिछले 5 सालों के शासन में लगभग 16 लाख युवाओं ने रोज़गार खोया है. प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम आपको हर साल 2 करोड़ रोज़गार देंगे। सच्चाई सबको दिख रही है। ऐसा क्यों हो रहा है। क्योंकि देश का पूरा धन 2-3 बड़े उद्योगपतियों के हाथों में दिया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। 10 मार्च को नतीजे घोषित होंगे।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकांग्रेसRahul Guptaप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील