लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश चुनाव में जातीय समीकरण करेंगे हार-जीत का फैसला, जानें क्या है आंकड़े

By शीलेष शर्मा | Updated: January 16, 2022 19:32 IST

UP Election 2022: भाजपा ने 105 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पहली सूची में भाजपा ने चार महिला विधायकों विमला सोलंकी, उषा सिरोही, संगीता चौहान और अनीता राजपूत के टिकट काटे हैं तो वहीं दस महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्‍य मंत्री समेत 20 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं।केशव प्रसाद मौर्य के लिए विधायक शीतला प्रसाद का टिकट कटा है। मुख्‍यमंत्री योगी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश चुनाव में जातीय समीकरण राजनीति पर हावी हैं। भाजपा, कांग्रेस, सपा और दूसरे दलों के बीच जहाँ जातीय आधार पर मतदाताओं के बीच गणित बैठाने की होड़ मची है।

वहीं भाजपा में इस बात को लेकर चिंता है कि ओबीसी और दूसरी छोटी जातियों को कैसे पालन में लाया जाये। भाजपा का दूसरा संकट पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों के विरोध को लेकर बना हुआ है। अगर भाजपा के उम्मीदवारों की सूची पर नज़र डालें तो भाजपा ने सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है।

जिसमें ओबीसी और सवर्ण भी शामिल हैं। 60 फीसदी से अधिक टिकेटें भाजपा ने पिछड़ों और दलितों के खाते में दी हैं। इसके विपरीत सपा का पूरा फोकस यादव, मुस्लिम और ओबीसी पर टिका हुआ है। भाजपा ने जहाँ 44 सीटें ओबीसी को दी हैं और 19 सीटें दलितों को दी है।

उसके विपरीत सपा ने ओबीसी, मुस्लिम और ब्राह्मणों और यादवों को कुल घोषित सीटों में से 60 से अधिक सीटें आवंटित कर दी हैं, जबकि कांग्रेस की निगाह महिला मतदाताओं पर है और उसने अपनी पहली सूची में 50 महिलाओं को टिकट दिया है।

लगभग 20 फीसदी टिकटें ब्राह्मण चेहरों को, 19 फीसदी मुस्लिम चेहरों को और शेष ओबीसी और अन्य पिछड़ों को दी हैं। भाजपा की सूची में 18 राजपूत, 10 ब्राह्मण, 8 वैश्य, 3  पंजाबी, 2 कायस्थ तथा 2 त्यागी समुदाय के हैं। उसका पूरा फोकस सवर्णों पर टिका है, ताकि धर्म के नाम पर वह चिनाव के दौरान चुनावी ध्रुवीकरण कर सके।

कांग्रेस ने 88 उम्मीदवार को पहली बार टिकट दे कर मैदान में उतारा है, जबकि 15 ऐसे उम्मीदवार हैं जो दोबारा अपनी किस्मत आजमाएंगे। तीसरी बार और चौथी बार किस्मत आजमाने वाले उम्मीदवारों की संख्या न के बराबर है। 33 दलित, 18 ब्राह्मण, 23 ओबीसी, 20 मुस्लिम, 3 सिख, 14 ठाकुर, और 10 वैश्य कांग्रेस की चुनावी जंग में  उम्मीदवार होंगे। उत्तर प्रदेश और बिहार में जातीय समीकरण हमेशा से हावी रहे हैं। आधार पर हार जीत का फैसला होता रहा है।  

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकांग्रेसBJPसमाजवादी पार्टीबीएसपीमायावतीअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथप्रियंका गांधीसोनिया गाँधीराहुल गांधीउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो