लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 7 चरण में, सात अंक पर भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा के दावे अलग-अलग, जानें

By भाषा | Updated: January 16, 2022 15:44 IST

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान की घोषणा की है जिसकी शुरुआत 10 फरवरी से होगी। मतगणना चार अन्य राज्यों के साथ 10 मार्च को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देसात चरण का चुनाव उनके लिए भाग्यशाली साबित होगा।राजनीतिक दलों ने अपने-अपने पक्ष में अलग-अलग तर्कों के साथ दावे किये हैं। सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव में किस्मत उन पर मेहरबान होगी।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के करीब एक सप्ताह होने के साथ ही राज्य के राजनीतिक दलों को लगता है कि राज्य का सात चरण का चुनाव उनके लिए भाग्यशाली साबित होगा और इससे उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वियों पर व्यापक जीत दर्ज करने में मदद मिलेगी।

इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपने-अपने पक्ष में अलग-अलग तर्कों के साथ दावे किये हैं। राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सात चरणों के चुनाव में जीत की उम्मीद है जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस का मानना है कि सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव में किस्मत उन पर मेहरबान होगी।

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान की घोषणा की है जिसकी शुरुआत 10 फरवरी से होगी। मतगणना चार अन्य राज्यों के साथ 10 मार्च को होगी। राज्य में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, तीन मार्च और सात मार्च को मतदान होगा। भाजपा के राज्यसभा सदस्य संजय सेठ ने संख्या सात के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसे शुभ माना जाता है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सप्त ऋषि तारामंडल, सात रंग इंद्रधनुष, सात सरगम गीत, शुभ होता है।

सात अंक वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव, वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव, वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव, सभी चुनाव सात फेस में हुए और भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से रही। इस बार भी 7 फेस में चुनाव हैं और भाजपा 300 पार सीट लाएगी।'' उल्लेखनीय है कि 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 11 फरवरी, 15 फरवरी, 19 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, चार मार्च और आठ मार्च को मतदान हुआ था।

मतों की गिनती 11 मार्च को हुई थी। इसी तरह उत्तर प्रदेश में सात चरणों में 2019 के लोकसभा चुनाव में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, छह मई, 12 मई और 19 मई को मतदान हुआ था। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि चूंकि चुनाव पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहे हैं, भाजपा अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराएगी, जैसा कि उसने 2017 के विधानसभा चुनावों और 2019 के लोकसभा चुनावों में किया है।

भाजपा के दावों का खंडन करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा, ''राज्य में 2014 से हो रहे चुनावों में भाजपा ने सिर्फ छल करने की राजनीति की है लेकिन राज्य के लोगों ने भी भाजपा को 'सात समुंदर' से पार फेंकने का मन बना लिया है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में "आसानी से सात समंदर पार कर जाएगी।’’

भाजपा पर तीखा हमला करते हुए सिंह ने कहा, "भाजपा नेताओं को सप्ताह के सभी सातों दिन झूठ बोलने की आदत है और इसलिए वे रथ के सात घोड़ों से कोई सकारात्मक ऊर्जा खींचने की स्थिति में नहीं होंगे।" उन्होंने यह भी दावा किया कि 'सप्तऋषि' इस बार कांग्रेस को आशीर्वाद देने जा रहे हैं।

समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा, "सात चरणों का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव इस बार समाजवादी पार्टी के लिए भाग्यशाली साबित होगा। सपा अपने गठबंधन के सात सहयोगियों के साथ लोगों को मंत्रमुग्ध कर देगी। चुनाव के अंतिम चरण का मतदान दिलचस्प रूप से सात मार्च को पड़ता है।’’

राम सेवा ट्रस्ट, प्रयागराज के संयोजक आशुतोष वार्ष्णेय ने नंबर 7 के महत्व पर कहा, "दूल्हा और दुल्हन अपने बंधन को मजबूत करने के लिए विवाह के दौरान अग्नि के चारों ओर सात फेरे लेते हैं। अब यह देखना बाकी है कि उत्तर प्रदेश में कौन सी पार्टी अंततः चुनावों में राज्य के लोगों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने में सक्षम होगी।" वार्ष्णेय ने कहा, "उत्तर प्रदेश विधानसभा में 403 सीटें हैं और 403 का एकल अंक योग सात है।"

टॅग्स :चुनाव आयोगविधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावUttar Pradesh assemblyसमाजवादी पार्टीकांग्रेसबीएसपीलखनऊLucknow
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण