लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: 14 जनवरी को सपा में शामिल होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, कहा- भाजपा में वापस जाने का कोई सवाल नहीं

By विशाल कुमार | Updated: January 12, 2022 14:47 IST

उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका देते हुए योगी सरकार के श्रम, रोजगार और समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। मौर्य ने कहा कि मैं 14 जनवरी को समाजवादी पार्टी में शामिल होऊंगा।

Open in App
ठळक मुद्देस्वामी प्रसाद मौर्य ने बीते मंगलवार को योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था।मौर्य ने कहा कि मेरे पास किसी (भाजपा के) छोटे या बड़े राजनेता का फोन नहीं आया है।उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि उन्होंने भाजपा को खारिज कर दिया और वापस जाने का कोई सवाल पैदा नहीं होता है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बीते मंगलवार को योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलों पर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह शुक्रवार, 14 जनवरी को सपा का दामन थामेंगे और भाजपा में वापस जाने का सवाल पैदा नहीं होता है।

बता दें कि, यूपी में भाजपा को बड़ा झटका देते हुए योगी सरकार के श्रम, रोजगार और समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

मौर्य का उत्तर प्रदेश के गैर-यादव ओबीसी समुदाय के वोट बैंक पर बड़ा प्रभाव है और यही कारण है 2017 के चुनावों से पहले भाजपा उन्हें धूमधाम से पार्टी में लेकर आई थी और उनके लगभग सभी विश्वासपात्रों को टिकट मिला था।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मौर्य ने कहा कि मैं 14 जनवरी को समाजवादी पार्टी में शामिल होऊंगा. मेरे पास किसी (भाजपा के) छोटे या बड़े राजनेता का फोन नहीं आया है। अगर वे समय पर सतर्क होते और सार्वजनिक मुद्दों पर काम करते, तो भाजपा को इसका सामना नहीं करना पड़ता।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, मौर्य ने कहा कि उन्होंने न तो अभी भाजपा से इस्तीफा दिया है और न ही सपा में शामिल हुए हैं. मैंने सिर्फ मंत्री पद छोड़ा है। मैं जल्द ही बीजेपी छोड़ दूंगा। अभी के लिए, मैं समाजवादी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूँ।

हालांकि, इसी दौरान उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि उन्होंने भाजपा को खारिज कर दिया और वापस जाने का कोई सवाल पैदा नहीं होता है। उन्होंने आगे कहा कि मेरे कदम ने भाजपा में भूचाल ला दिया है और उनके साथ कई मंत्री और विधायक भी पार्टी छोड़ेंगे।

बता दें कि, मौर्य के सपा में जाने की बात कल तभी साफ हो गई थी जब उनके इस्तीफे के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनके साथ एक तस्वीर ट्वीट करते हुए उनका और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया था।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022स्वामी प्रसाद मौर्यउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं