लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: सीएम योगी के खिलाफ शुभावती शुक्ला, मुबारकपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे 'अखिलेश यादव'

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 7, 2022 17:18 IST

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी के नेता और आजमगढ़ से पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव आगामी चुनाव में मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से पहले ही नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। सपा प्रमुख यादव आजमगढ़ से सांसद हैं।करहल सीट के लिए मतदान 20 फरवरी को तीसरे चरण में होना है।

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी ने आगामी 7 चरणों में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 24 उम्मीदवारों की सूची जारी की। उपेंद्र शुक्ला की पत्नी शुभावती शुक्ला गोरखपुर (शहरी) विधानसभा क्षेत्र से सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

समाजवादी पार्टी के नेता और आजमगढ़ से पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव आगामी चुनाव में मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से पहले ही नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। यादव आजमगढ़ से सांसद हैं।

 

करहल सीट के लिए मतदान 20 फरवरी को तीसरे चरण में होना है जबकि मुबारकपुर में सातवें और अंतिम चरण में सात मार्च को वोट पड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल को अखिलेश यादव के खिलाफ करहल विधानसभा क्षेत्र से उतारा है। करहल सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव 'सैफई' से मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअखिलेश यादवSamajwadiआजमगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील