लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: रायबरेली में अदिति सिंह के सामने आरपी यादव, सपा ने 12 प्रत्याशियों की सूची जारी की, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 2, 2022 17:05 IST

UP Election 2022:समाजवादी पार्टी ने कैसरगंज से मसूद आलम खान को टिकट दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे2017 में अदिति सिंह कांग्रेस टिकट पर चुनाव जीती थीं। सपा ने चित्रकूट से अनिल प्रधान पटेल को टिकट दिया है।पटेल का मुकाबला भाजपा नेता एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से होगा।

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 12 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की। रायबरेली से आरपी यादव को टिकट दिया गया है। वह भाजपा के अदिति सिंह को टक्कर देंगे। 2017 में अदिति सिंहकांग्रेस टिकट पर चुनाव जीती थीं। 

अदिति सिंह उत्तर प्रदेश में रायबरेली से कांग्रेस की विधायक थीं और उन्होंने हाल ही में वहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को रायबरेली से चुनाव लड़ने की कथित तौर पर चुनौती दी थी। सपा ने चित्रकूट से अनिल प्रधान पटेल को टिकट दिया है।

समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी सरकार में मंत्री रहे और हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को कुशीनगर जिले की फाजिलनगर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने कौशांबी की सिराथू सीट से पल्लवी पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है, यहां पटेल का मुकाबला भाजपा नेता एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से होगा।

पार्टी ने सपा सरकार में मंत्री रहे अभिषेक मिश्रा को लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से चुनाव मैदान में उतारा है । मिश्रा का मुकाबला भाजपा के राजराजेश्वर सिंह से होगा । राजराजेश्वर सिंह को मंगलवार शाम भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया जो उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा (यूपीपीपीएस) से वर्ष 2007 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में प्रतिनियुक्ति पर गए थे और उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली।

समाजवादी पार्टी का एक उम्मीदवार ट्रैक्टर चलाकर नामांकन दाखिल करने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। समाजवादी पार्टी के चार बार के विधायक महेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को सेवता निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने अपना नामांकन दाखिल करने के लिए यह तरीका क्यों चुना, सिंह ने कहा कि यह किसानों की मांगों के प्रति समर्थन दिखाने के लिए है, जो वर्तमान भाजपा शासन में बहुत सी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "मैं किसानों से वादा करता हूं कि अगर हम सत्ता में आए तो हमारी समाजवादी पार्टी उनके लिए जरूरी हर काम करेगी। मेरे क्षेत्र में, जो बाढ़ प्रभावित इलाका है,वहां बहुत काम करना है। लावारिस पशुओं की भी समस्या है। हमारे क्षेत्र में गन्ना किसानों का भुगतान बकाया है, मैं उनका भुगतान सुनिश्चित करने के लिए भी काम करूंगा।’’ सिंह उर्फ जीन बाबू 1996 में पहली बार समाजवादी पार्टी से विधायक बने और क्रमश: 2002, 2007 और 2012 में भी जीते।

2017 में, सपा ने उन्हें टिकट से वंचित कर दिया, जिसके कारण उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन पार्टी के साथ थे। इस बार उनका मुकाबला भाजपा के ज्ञान तिवारी से है जो मौजूदा विधायक भी हैं। सीतापुर में चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होगा। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीअदिति सिंहकांग्रेसBJPअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप