लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: छोटे दलों ने समाजवादी पार्टी को किया समर्थन, कहा- सपा प्रमुख अखिलेश यादव को बनाएंगे मुख्यमंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2022 15:17 IST

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य तथा आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने मंत्री पद से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।समाजवादी पार्टी को कई छोटे दलों ने बिना शर्त समर्थन देने का फैसला किया है।आरपीआई (ए) के बालकिशन गुप्ता ने बिना शर्त सपा को वर्ष 2022 के चुनाव में समर्थन दिया है।

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में मीडिया को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि एसपी कल से 300 यूनिट मुफ्त बिजली बांटने का रजिस्ट्रेशन शुरू करेंगे। बिजली कनेक्शन वाले सभी लोग अपने बिलों पर उसी नाम से आवेदन करें। जिन्हें बाद में इसकी आवश्यकता होगी, वे अपने राशन/आधार कार्ड पर नाम लिखें।

इस बीच उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को कई छोटे दलों ने बिना शर्त समर्थन देने का फैसला किया है। समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जन अधिकार मंच और बांदा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष आईपी कुशवाहा, चंदौली से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व जय भारत समानता पार्टी के अध्यक्ष हेमंत कुमार कुशवाहा, अखिल भारतीय अशोक सेना के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कुशवाहा, महानता वादी पार्टी के अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा, राष्ट्रीय जन सेवक संघ के अधिष्‍ठाता हरिशंकर सबरीमाला, रोजगार आंदोलन मंच के अध्यक्ष ओमप्रकाश मौर्य, नेशनल यूथ पार्टी के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, आरपीआई (ए) के बालकिशन गुप्ता ने बिना शर्त सपा को वर्ष 2022 के चुनाव में समर्थन दिया है।

पटेल ने सपा की तरफ से इन सभी संगठनों का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य तथा आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने मंत्री पद से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। अखिलेश यादव ने इसके पहले ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय केशव देव मौर्य की अगुवाई वाले महान दल से गठबंधन किया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022समाजवादी पार्टीअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर