लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: पांच साल तक गरीबों को मुफ्त राशन के साथ एक किलोग्राम घी फ्री, अखिलेश यादव बोले-सरसों तेल के साथ-साथ दो सिलेंडर भी देंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 15, 2022 19:11 IST

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 11 लाख सरकारी रिक्तियां हैं और सपा सरकार उन पदों को भरकर युवाओं को रोजगार देगी।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों ने खाली सिलेंडर दिखाया, भाजपा नेताओं का घर-घर जाकर प्रचार बंद हो गया।सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार के तहत कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। सपा अध्यक्ष ने मतदाताओं से रायबरेली के समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की भी अपील की। 

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फतेहपुर में कहा कि समाजवादी पार्टी और उसके गठबंधन दोनों चरणों के चुनाव में बीजेपी से काफी आगे हैं। बीजेपी अभी तक पीडब्ल्यूडी समेत सरकार के पैसे पर रैलियां कर रही थी, अब पता चला है कि लोगों को उनकी रैलियों में शामिल होने के लिए बाहर से बुलाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा चुनाव के बाद राशन नहीं दिए जाने का दावा करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो पांच साल तक गरीबों को मुफ्त राशन के अलावा स्वास्थ्य बेहतर करने के लिए एक किलोग्राम घी भी दिया जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘'इस समय गरीबों को जो राशन मिल रहा है, वह केवल चुनाव तक मिलने वाला है। चुनाव के बाद यह नहीं मिलेगा। पहले इसे नवंबर तक दिया जाना था, लेकिन जब उत्तर प्रदेश चुनाव की घोषणा की गई, तो उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन मार्च तक मिलेगा। दिल्ली के बजट में राशन का पैसा नहीं रखा है, क्योंकि वह जानते हैं कि मार्च में चुनाव खत्म हो जाएगा।’’

समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने कहा, ‘‘समाजवादियों ने पहले भी राशन दिया था। जब तक सपा की सरकार है, हम अपने गरीबों को राशन देंगे। इसके साथ ही हम एक साल में सरसों का तेल के साथ-साथ दो सिलेंडर भी देंगे और गरीबों के स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए उन्हें एक किलोग्राम घी भी दिया जाएगा।’’ यादव ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा वितरित किए जा रहे राशन की गुणवत्ता खराब थी और नमक में कांच के कण पाए जाने की भी खबरें आई थीं। उन्होंने पूछा कि क्या नमक गुजरात से नहीं आ रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 11 लाख सरकारी रिक्तियां हैं और सपा सरकार उन पदों को भरकर युवाओं को रोजगार देगी। यादव ने कहा, ‘‘भाजपा नेता घर-घर जाकर वोट मांग रहे थे। उनके वरिष्ठ नेता पर्चे बांट रहे थे... लेकिन अब वह अभियान बंद हो गया है क्योंकि जब उन्होंने कुछ गांवों का दौरा किया, तो लोगों ने उन्हें खाली गैस सिलेंडर दिखाया।

जिस दिन से लोगों ने खाली सिलेंडर दिखाया, भाजपा नेताओं का घर-घर जाकर प्रचार बंद हो गया।’’ राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार के तहत कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें भाजपा सरकार के दौरान हुई हैं। इस डबल इंजन वाली सरकार में भ्रष्टाचार भी दोगुना हो गया है।’’ सपा अध्यक्ष ने मतदाताओं से रायबरेली के समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की भी अपील की। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप