लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिया झटका, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और उनकी पत्नी सपा में शामिल, बरेली कैंट से टिकट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 22, 2022 17:43 IST

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने शनिवार को वादा किया कि पार्टी की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश के 22 लाख युवाओं को आईटी क्षेत्र में रोजगार दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसंडीला से पूर्व विधायक महावीर सिंह की पत्नी रीता सिंह भी पार्टी में शामिल हुईं।अखिलेश यादव ने यह घोषणा यहां अयोजित संवाददाता सम्मेलन में की।22 लाख रोजगार आईटी के क्षेत्र में देने में समय नहीं लगेगा।

UP Election 2022: बरेली से कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और बरेली की पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। अखिलेश ने बरेली की पूर्व महापौर सुप्रिया को बरेली कैंट से सपा का प्रत्याशी घोषित किया है।

गौरतलब हैं कि कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में बरेली कैंट सीट पर पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। बरेली से मिली खबर के अनुसार सुप्रिया और उनके पति प्रवीन सिंह ऐरन के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की सूचना मिलते ही नबाबगंज के सपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा कि बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र से सुप्रिया की जीत तय है।

उन्होंने कहा कि ‘‘बरेली का वैश्य समाज मज़बूरी में भाजपा को वोट दे रहा था अब सुप्रिया बाजी मार ले जायेंगी।’’ गंगवार ने कहा, ‘‘बरेली का 40 प्रतिशत मुस्लिम अब इधर उधर भटकेगा नहीं और समाजवादी पार्टी के खाते में जायेगा।’’ उल्लेखनीय है कि वर्ष 2006 में सुप्रिया ने कांग्रेस के टिकट पर महापौर का चुनाव लड़ा था और जीती थीं।

सुप्रिया के पति प्रवीन सिंह ऐरन वर्ष 2009 में भाजपा के संतोष कुमार गंगवार को हरा कर कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। माना जा रहा है कि बरेली कैंट सीट पर अब सुप्रिया का सीधा मुकाबला भाजपा के संजीव अग्रवाल से होगा। संजीव अग्रवाल प्रदेश भाजपा के सहकोषाध्यक्ष हैं।

अभी हाल ही में बरेली में कांग्रेस पार्टी की ‘‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’’ मैराथन में कथित अव्यवस्था फैलने के मामले में सुप्रिया ऐरन ने बयान दिया था कि ‘‘जब वैष्णो देवी में भगदड़ मच सकती है तो ये तो बच्चियां हैं, ये इंसानी फितरत होती है।’’ हालांकि उन्होंने बाद में मीडियाकर्मियों से माफी भी मांगी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के बढ़ते जनाधार की वजह से इस तरह की साजिश हो सकती है।

इसके अलावा संडीला से पूर्व विधायक महावीर सिंह की पत्नी रीता सिंह भी पार्टी में शामिल हुईं। अखिलेश यादव ने शनिवार को वादा किया कि पार्टी की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश के 22 लाख युवाओं को आईटी क्षेत्र में रोजगार दिया जाएगा। अखिलेश यादव ने यह घोषणा यहां अयोजित संवाददाता सम्मेलन में की।

अखिलेश यादव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘‘वर्ष 2022 में बाइसिकल का नारा साकार करने के लिए सपा आज संकल्प लेती है। आईटी सेक्टर में 22 लाख युवाओं को नौकरी देने का संकल्प लेते हैं, इसके लिए सरकार काम करेगी। जो सरकार 18 लाख लैपटॉप दे सकती है, वो सरकार इस दिशा में देर नहीं लगाएगी। यह नौकरी आईटी सेक्टर वालों को मिलेगी।’’

उन्होंने कहा, ''जो समाजवादी पार्टी 18 लाख लैपटॉप बांट सकती है उसको 22 लाख रोजगार आईटी के क्षेत्र में देने में समय नहीं लगेगा। आईटी सेक्टर के लिए पहला संकल्प हैं कि 22 लाख युवाओं को इस क्षेत्र में रोजगार दिया जाएगा।’’

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022समाजवादी पार्टीकांग्रेसअखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPUttar Pradesh assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारत अधिक खबरें

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: आज भी मिलिंद कॉलेज में संरक्षित है आंबेडकर की विरासत, जानें

भारतडॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतIndiGo Crisis: लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रहा इंडिगो, फिर कैसे बुक हो रहे टिकट, जानें