लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: 'अखिलेश यादव चापलूसों की पार्टी चला रहे हैं', भाजपा में शामिल होने के बाद सपा विधायक का हमला

By विशाल कुमार | Updated: January 13, 2022 12:04 IST

फिरोजाबाद के सिरसागंज से विधायक हरिओम यादव बुधवार को सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अब मुलायम सिंह यादव की पार्टी नहीं रह गई है. यह चापलूसों की पार्टी है, जिन्होंने अखिलेश को घेर लिया है और उन्हें कमजोर करना चाहते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देफिरोजाबाद के सिरसागंज से विधायक हरिओम यादव बुधवार को सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे.हरिओम यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब मुलायम सिंह यादव की पार्टी नहीं रह गई है.

लखनऊ: बीते तीन दिन में सात भाजपा विधायकों के पार्टी छोड़ने और उनके सपा में जाने की चर्चाओं के बीच भाजपा में शामिल होने वाले सपा के विधायक हरिओम यादव ने अखिलेश यादव जोरदार हमला करते हुए कहा है कि वह चापलूसों की पार्टी चला रहे हैं.

फिरोजाबाद के सिरसागंज से विधायक हरिओम यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब मुलायम सिंह यादव की पार्टी नहीं रह गई है. यह चापलूसों की पार्टी है, जिन्होंने अखिलेश को घेर लिया है और उन्हें कमजोर करना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि राम गोपाल यादव और उनके बेटे मुझे पार्टी में नहीं चाहते. उन्हें लगता है कि मैं उनके अस्तित्व के लिए खतरा हूं.

बता दें कि, तीन बार के विधायक हरिओम यादव को फरवरी में पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण सपा से निष्कासित कर दिया गया था. सपा के साथ उनके संबंध पिछले साल तब खराब हो गए थे जब उन्होंने सपा उम्मीदवार की जगह भाजपा की हर्षिता सिंह को फिरोजाबाद पंचायत चुनाव  जीतने में मदद की थी.

मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई हरिओम यादव ने बुधवार को दिल्ली में उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा था. हरिओम यादव के अलावा सपा के धर्मपाल सिंह और कांग्रेस नरेश सैनी भी भाजपा में शामिल हुए हैं.

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर