लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'अखिलेश यादव आज के औरंगजेब हैं, यह मैं नहीं उनके ही पिता मुलायम सिंह यादव जी कह चुके हैं'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 20, 2022 19:00 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। भरी रैली में अखिलेश यादव पर व्यक्तिगत हमला करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें औरंगजेब तक कह दिया।

Open in App
ठळक मुद्देभाषण में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का हवाला देते हुए अखिलेश यादव को औरंगजेब बतायामुलायम सिंह यादव जी कह चुके हैं, जो अपने बाप का नहीं हुआ, वह आपका क्या होगा?मुलायम जी कहते हैं कि उन्हें अखिलेश की तरह किसी ने अपमानित नहीं किया

देवरिया: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमबरदस्त हमला बोला।

शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को अपने भाषण में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का हवाला देते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को आज के युग का औरंगजेब बता दिया।

एक तरफ आज यूपी में तीसरे चरण के लिए मतदान चल रहा था तो दूसरी ओर अगले चरण वाले इलाकों में बीजेपी नेताओं की जनसभाएं भी चल रही थीं। रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने भरी रैली में अखिलेश यादव पर व्यक्तिगत हमले भी किए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अखिलेश यादव पर व्यंग्य करते हुए कहा, "अखिलेश यादव आज के औरंगजेब हैं। जो अपने बाप का नहीं हुआ, वह आपका क्या होगा? यह मैं नहीं उनके ही पिता मुलायम सिंह यादव जी कह चुके हैं।"

रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "ये मत भूलना कि औरंगजेब ने अपने ही पिता शाहजहां को जेल में डाल दिया था। गद्दी के लिए उसने अपने भाइयों तक को मार डाला था। मुलायम जी कहते हैं कि उन्हें अखिलेश की तरह किसी ने अपमानित नहीं किया।"

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए एमपी के सीएम शिवराज सिंह ने कहा कहा, 'अखिलेश जी, बाबा का मतलब बहादुर है। जो माफिया को उनकी जगह दिखाता है। जो लोगों के लिए काम करता है। वो शानदार हैं, तुरंत निर्णय लेते हैं, बुलडोजर से सजा भी देते हैं। ऐसे हैं योगी आदित्यनाथ जी" 

इसके साथ ही अहदाबाद बम ब्लास्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सपा दंगाईयों और आतंकवादियों का साथ देने वाली पार्टी है। अहमदाबाद सीरियल ब्‍लास्‍ट में फांसी की सजा पाने वाले आजमगढ़ के आतंकी के पिता समाजवादी पार्टी के नेता हैं, लेकिन इसके बारे में अखिलेश यादव कही कोई बयान नहीं देते हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022शिवराज सिंह चौहानअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथBJPसमाजवादी पार्टीमुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब