लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: ओपिनियन पोल्स पर तत्काल रोक लगाने की मांग, सपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, आचार संहिता का उल्लंघन बताया

By विशाल कुमार | Updated: January 23, 2022 15:05 IST

चुनाव आयोग को लिखे पत्र में सपा की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि ओपिनियन पोल्स आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन हैं और समाचार चैनलों द्वारा किए जा रहे ओपिनियन पोल्स पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देसपा की समाचार चैनलों द्वारा किए जा रहे ओपिनियन पोल्स पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की अपील।पा की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख नरेश उत्तम पटेल ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र।उन्होंने कहा कि चैनल ओपिनियन पोल दिखा रहे हैं जिससे मतदाता भ्रमित हो रहा है।

लखनऊ:समाजवादी पार्टी ने रविवार को चुनाव आयोग से उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए समाचार चैनलों द्वारा किए जा रहे ओपिनियन पोल्स पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की अपील की। 

चुनाव आयोग को लिखे पत्र में सपा की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि ओपिनियन पोल्स आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन हैं।

आयोग को लिखे पत्र में पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावों की तारीखों का ऐलान 8 जनवरी, 2022 को हो गया है। प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे, अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च, 2022 को होगा, जबकि मतगणना 10 मार्च, 2022 को होगी। कई न्यूज चैनल ओपिनियन पोल दिखा रहे हैं जिससे मतदाता भ्रमित हो रहा है और चुनाव प्रभावित हो रहा है। यह आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।

बता दें कि, ज़ी के ओपिनियन पोल में दावा किया गया है कि भाजपा को 245-267 सीट तो वहीं सपा को 125-148 सीट मिलने का अनुमान है। ओपिनियन पोल ने बीएसपी को 5-9 और कांग्रेस को 3-7 सीटे मिलने की बात कही है।

पिछले साल अक्टूबर में यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी मांग की थी कि चुनाव आयोग आम और राज्य चुनावों से पहले छह महीने की अवधि के लिए चुनाव पूर्व सर्वेक्षण करने से समाचार चैनलों को प्रतिबंधित करे, ताकि मतदाता स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से और भ्रामक और प्रायोजित अनुमानों से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

बता दें कि, चुनाव के दौरान मीडिया संस्थान, जनमत सर्वे करने वाली संस्थाओं के साथ साझेदारी में, 'ओपिनियन पोल' और 'एग्जिट पोल' करते हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि किस पार्टी के जीतने की सबसे अधिक संभावना है। 'ओपिनियन पोल' चुनाव से पहले किया किया जाता है, जबकि 'एग्जिट पोल' वास्तव में मतदान करने के बाद किया जाता है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा