लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी आज नहीं डालेंगे वोट, जानें क्या है वजह

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 10, 2022 11:12 IST

राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी जयंत सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी आज वोट डालने नहीं जाएंगे। वह मथुरा क्षेत्र के मतदाता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा गठन के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी मथुरा क्षेत्र के मतदाता हैं।जयंत चौधरी आज वोट डालने नहीं जाएंगे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आज यानि 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान जारी है। इस बीच जयंत चौधरी के कार्यालय ने एएनआई को बताया आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी आज अपनी चुनावी रैली के कारण वोट डालने नहीं जाएंगे। वह मथुरा क्षेत्र के मतदाता हैं। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी जयंत सिंह आज सहारनपुर में गंगोह विधानसभा सीट के गांव मानपुर (गढ़ी बीरबल), नकुड के गांव बाधी और रामपुर मनिहारान के गांव चंदेना कोली में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। 

राष्ट्रीय लोकदल के चीफ जयंत चौधरी ने आज सुबह ही एक वीडियो संदेश जारी कर जनता से वोट डालने की अपील की थी। बताते चलें कि ये वीडियो उनकी पार्टी ने ट्विटर पर साझा किया है। वीडियो में चौधरी कह रहे हैं कि आज लोकतंत्र के उत्सव का दिन है, आप सभी से निवदेन है कि आप अपने घरों से बाहर निकलें और अपने मत का उपयोग करते हुए अपने हित की सरकार चुनें। अपने आसपास के लोगों को भी वोट देने के लिए प्रेरित करें। वोट देने से पहले एक बार बीते 5 सालों को याद करें। आप ऐसी सरकार चुनें जो आपके हित की बात करे। ऐसी सरकार चुनें जो आपके अधिकारों की रक्षा करे, समाज को एकजुट रखे, युवाओं को आगे बढ़ने के लिए अवसर दे, महिलाओं को सुरक्षा दे और सम्मान करे और हमारी इस विविधता को ताकत बनाते हुए देश-प्रदेश के उत्थान के लिए काम करे।

मालूम हो, हल-फिलहाल में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हिंदुओं और मुसलमानों को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा उन्होंने जनता से एकजुट रहने की अपील भी की थी। उन्होंने गाजियाबाद के सदरपुर इलाके में पार्टी के एक प्रत्याशी के लिए प्रचार करते हुए कहा था कि अगर समाजवादी पार्टी (सपा)-रालोद गठबंधन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आता है तो किसानों और श्रमिकों की प्रगति के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। चौधरी ने कहा था कि साम्प्रदायिक राजनीति की कोई जगह नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा हिंदुओं और मुसलमानों को बांटने की कोशिश कर रही है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा गठन के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। पहले चरण में यूपी के 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान जारी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 2.28 करोड़ वोटर 623 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। राज्य में आज से उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान शुरू हो चुका है। यहां 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को अन्य चरणों में मतदान होगा, जबकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022जयंत चौधरीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

क्राइम अलर्टकौन थे यूपी के 'फरसा बाबा'? गौ-रक्षक, जिनकी हाईवे पर हुई मौत के बाद मथुरा में भड़क उठे विरोध प्रदर्शन

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

क्राइम अलर्टश्री राधावल्लभ मंदिर परिसर में भोजन बना रहे साधु गूंगा बाबा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गला काटने की कोशिश?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए