लाइव न्यूज़ :

"हिंदू-मुस्लिम-सिक्ख-इसाई सबके सब हैं भाजपाई...जय श्रीराम"- यूपी चुनाव में जीत के बाद बोली अपर्णा यादव

By आजाद खान | Updated: March 10, 2022 18:24 IST

UP Election 2022 Results: अपर्णा यादव ने आगे कहा, ''हम लड़ें हैं हनुमान की तरह और जीते राम जी की तरह।''

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अपर्णा यादव ने खुशी जताई है।उन्होंने इस चुनाव को सही और फेयर बताया है।अपर्णा यादव ने कहा है कि ईवीएम देश का विश्वास है।

UP Election 2022 Results:  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) बहुत खुश हैं। उन्होंने इस मौके पर कहा है कि बीजेपी को राष्ट्रवाद के मुद्दे पर ही जीत मिली है। अपर्णा यादव ने आगे कहा, ''हर जगह कमल विश्वास का प्रतीक बनकर उभरा है। यह हम सब की जीत है।'' अपर्णा यादव ने आगे कहा, ''हम लड़ें हैं हनुमान की तरह और जीते राम जी की तरह।'' देश का विश्वास है ईवीएम-अपर्णा यादव

अपर्णा यादव ने ईवीएम में हो रहे धांधली के आरोपों पर भी अखिलेश यादव को जवाब दिया और कहा, ''यह सब बातें सरकार में रहते हुए... एक समय तक जब आप इतनी बड़ी पार्टी से होते हैं, इस तरह की बात नहीं..., देश का विश्वास है ईवीएम। ईवीएम में ही सभी ने फ्री और फेयर तरीके से मतदान किया है। मुझे नहीं लगता यह अच्छी बात है।'' 

पंकज सिंह 1.70 लाख मतों से है आगे

भारतीय जनता पार्टी के पंकज सिंह उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा विधानसभा सीट पर 1.70 लाख मतों से आगे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे सिंह समाजवादी पार्टी के अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी सुनील चौधरी से दोपहर साढ़े तीन बजे तक 1.30 लाख मतों के अंतर से आगे हैं। 

कांग्रेस की सबसे खराब हालत है

 इस सीट पर अभी तक 2.34 लाख से अधिक मतों की गिनती हुई है जिसमें सिंह को 70.83 प्रतिशत मत मिले जबकि चौधरी को 16.84 प्रतिशत मत मिले हैं। बहुजन समाज पार्टी के कृपा राम शर्मा 12,419 मतों के साथ तीसरे नंबर और कांग्रेस की पंखुड़ी पाठक करीब 10,000 मतों के साथ चौथे स्थान पर है। 

आम आदमी पार्टी के पंकज अवाना को 4,567 मत मिले हैं। भाजपा की उत्तर प्रदेश ईकाई के उपाध्यक्ष पंकज सिंह को 2017 में नोएडा सीट पर 64 प्रतिशत से अधिक मत मिले थे। उस समय वह 1.04 लाख मतों के अंतर से जीते थे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम नतीजों की घोषणा अभी नहीं की गयी है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022अपर्णा यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतलालू प्रसाद यादव की कथित निर्माणाधीन आलीशान हवेली पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- “लालू का समाजवाद लूट-खसोट से संपन्न एकमात्र परिवार का मॉडल है”

भारतबिहार विधानसभा का 18वें अध्यक्ष चुने गए भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार, सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ले गए आसन तक

भारतबिहार के बाद क्या झारखंड में भी बनेगी एनडीए सरकार, भाजपा-झामुमो के बीच खिचड़ी पकने की चर्चा से बढ़ा सियासी पारा

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो