लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: छुट्टा जानवरों से किसानों को मिलेगा छुटकारा, पीएम मोदी बोले- 'जीत का चौका' लगाएंगे, 2014, 2017, 2019 और अब 2022

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 22, 2022 18:52 IST

UP Election 2022: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (सपा) को एक बार फिर घेरते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि पिछली सपा सरकार आतंकवादी संगठनों पर पाबंदी लगाने के खिलाफ थी।

Open in App
ठळक मुद्देवंचितों के लिए शुरू की गई तमाम योजनाओं को बदले की भावना से बंद कर देंगे।प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वक्त पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है।देश के लिए ही नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए बहुत जरूरी है।

UP Election 2022: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहराइच के पयागपुर इलाके में आयोजित एक चुनावी जनसभा में सपा पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि इस बार हम 'जीत का चौका' लगाने जा रहे हैं। पहले 2014 में, फिर 2017, 2019 और अब 2022 में। यूपी के लोगों ने 'परिवारवादियों' को गिराने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसानों को छुट्टा पशुओं की वजह से हो रही दिक्कतों को हम गंभीरता से ले रहे हैं। हमने रास्ते खोजें हैं और मैं आपकी इस चिंता को पूरी तरह समझता हूं। दस मार्च के बाद योगी जी के नेतृत्व में नई सरकार बनने पर इन सारी नई योजनाओं को हम लागू कर देंगे।

उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के लोग 2022 में भी भाजपा को चुनाव जिताने जा रहे हैं और राज्य में भाजपा जीत का चौका लगाने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि 2014, 2017 और 2019 के बाद अब 2022 में भी भाजपा जीतने जा रही है क्योंकि राज्य के लोग घोर परिवारवादियों को हराने का फैसला कर चुके हैं।

सपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘बहराइच की यह धरती हमेशा से आक्रमणकारियों के मंसूबों को ध्वस्त करती रही है। देश के खिलाफ जाने वालों को यहां की मिट्टी माफ नहीं करती लेकिन इसी मिट्टी ने देखा है कि कैसे इन घोर परिवारवादियो ने आतंकवादी हमला करने वालों पर अपना प्यार उड़ेला।’’ प्रधानमंत्री ने दावा किया कि राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पिछले पांच वर्षों के दौरान पांच लाख नौजवानों को नौकरी दी जबकि 2017 से पहले की दो सरकारों के कार्यकाल में मात्र दो लाख लोगों को नौकरी दी गई थी।

उन्होंने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर आरोप लगाया कि जिन लोगों पर उत्तर प्रदेश में कई बम धमाके करने का आरोप था, ये लोग उन आतंकवादियों को जेल से रिहा करने तक का निर्णय कर बैठे थे। उन्होंने कहा, ‘‘यह उन पर मुकदमा नहीं चलाना चाहते थे। सपा की सरकार आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने तक के खिलाफ थी।

इसलिए मैं कहता हूं जो लोग देश की नहीं सोच सकते वे उत्तर प्रदेश का कभी भला नहीं कर सकते।’’ मोदी ने कहा, ‘‘पिछले शुक्रवार को अहमदाबाद की एक अदालत ने 2008 में हुए बम धमाकों के मामले में अनेक लोगों को फांसी की सजा सुनाई। मुझे बताइए न्यायालय ने सही काम किया कि नहीं। हमें न्यायालय का सम्मान करना चाहिए कि नहीं लेकिन ये लोग चुप बैठे हैं क्योंकि उन्हें मालूम है कि अब सारा खेल जनता के सामने खुल चुका है। कौन किसकी मदद कर रहा था, यह अब उत्तर प्रदेश का बच्चा-बच्चा जान गया है।’’

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथलखनऊUttar Pradesh assemblyसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप