लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: बहू के आरोपों के कारण कट सकता है मंत्री आशुतोष टंडन का टिकट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 27, 2022 20:29 IST

बीजेपी हाईकमान लखनऊ के कद्दावर नेता रहे दिवंगत लालजी टंडन के बेटे और योगी सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन का लखनऊ पूर्व से टिकट काट सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देआशुतोष टंडन के टिकट कटने के पीछे उनकी बहू को कारण बताया जा रहा हैमंत्री आशुतोष टंडन की बहू दिशा टंडन ने उनपर दहेज प्रताणना का आरोप लगाया हैदिशा टंडन ने इस मामले में प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी हर सीट को सियासी नफे-नुकसान के लिहाज से बड़ी बारीकी से परख रही है। इसी कारण से कयासबाजी चल रही है कि बीजेपी आलाकमान इस चुनावी महासमर में कई दिग्गजों का टिकट काट सकती है, जिनमें योगी सरकार के मंत्री तक शामिल हो सकते हैं। 

सूत्रों के मुताबिक यूपी की राजधानी में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि बीजेपी हाईकमान लखनऊ के कद्दावर नेता रहे दिवंगत लालजी टंडन के बेटे और योगी सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन का लखनऊ पूर्व से टिकट काट सकता है।

खबरों के अनुसार आशुतोष टंडन को भी इस बात की आशंका है कि उनका टिकट कट सकता है और यही वजह है कि पार्टी गोवा में उत्पल पर्रिकर जैसी किरकिरी से बचने के लिए अपने तमाम वरिष्ठ नेताओं को उनके आवास पर भेज रही है। 

बताया जा रहा है कि टिकट कटने की बात से नाराज आशुतोष टंडन को मनाने के लिए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को लगाया गया है। डिप्टी सीएम शर्मा ने गुरुवार को आशुतोष टंडन के आवास पर जाकर उनसे लंबी बात की। दरअसल आशुतोष टंडन के टिकट कटने के पीछे उनकी बहू को कारण बताया जा रहा है।

बीते 2 जनवरी को आशुतोष टंडन की बहू दिशा टंडन ने उन पर दहेज प्रताणना का आरोप लगाया है। दिशा टंडन ने इस मामले में प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बाकायदा पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि उनके ससुर आशुतोष टंडन और पूरा परिवार दहेज के लिए उनके साथ हिंसा करता है और उन्हें मानसिक तौर पर भी प्रताड़ित करता है। 

पत्र में दिशा टंडन ने बताया कि उनकी शादी 11 दिसंबर 2019 को मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के पौत्र आयुष टंडन के साथ हुई। लालजी टंडन की मौत के बाद मंत्री आशुतोष टंडन, उनकी पत्नी मधु टण्डन, छोटे भाई सुबोध टंडन, उनकी पत्नी वंदना टंडन, आयुष के पिता अमित टंडन, और आयुष की माता नमिता टंडन, आयुष की बड़ी बहनें तीरू खन्ना व सलोनी सहगल, छोटे भाई वंश टंडन दहेज के लिए उनके साथ बदसलूकी करते थे। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022लालजी टंडनलखनऊBJPनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब