लाइव न्यूज़ :

मायावती ने प्रियंका गांधी पर किया पलटवार, यूपी में कांग्रेस को बताया 'वोटकटवा' पार्टी

By भाषा | Updated: January 23, 2022 13:08 IST

प्रियंका गांधी के मायावती की 'चुप्पी' पर टिप्पणी के बाद अब बसपा सुप्रीमो ने पलटवार किया है। मायावती ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 'वोटकटवा' पार्टी है और लोगों को उसे मत देकर अपना वोट बर्बाद नहीं करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में कांग्रेस की हालत इतनी खराब कि मुख्यमंत्री उम्मीदवार ने अपना इरादा बदल लिया: मायावतीप्रियंका गांधी द्वारा मायावती पर चुनाव में ‘निष्क्रिय’ रहने का आरोप लगाए जाने के बाद बसपा सुप्रीम का आया जवाब।

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश में ‘वोटकटवा’ पार्टी है। मायावती ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की हालत इतनी खराब है कि ‘मुख्यमंत्री की उम्मीदवार ने कुछ ही घंटों में अपना इरादा बदल लिया।’

'यूपी में कांग्रेस पार्टी की हालत खस्ताहाल'

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कांग्रेस महासचिव और उत्‍तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा उनपर चुनाव में ‘निष्क्रिय’ रहने का आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद निशाना साधा। मायावती ने ट्वीट किया ‘उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हालत इतनी ज्यादा खस्ताहाल है कि पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार ने कुछ घंटों के भीतर ही अपना स्टैंड बदल डाला है। ऐसे में बेहतर होगा कि लोग कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट बर्बाद ना करें, बल्कि एकतरफा तौर पर बसपा को ही वोट दें।’

मायावती ने एक और ट्वीट में दावा किया, ‘उत्तर प्रदेश में कांग्रेस जैसी पार्टियां लोगों की नजर में वोट काटने वाली पार्टियां हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर करके यहां सर्व समाज के हित में और उनके जाने-परखे नेतृत्व वाली सरकार की जरूरत है, जिसमें बसपा का स्थान वास्तव में नम्बर-एक पर है।’

मायावती पर प्रियंका गांधी ने की थी टिप्पणी

प्रियंका गांधी ने शनिवार को एक साक्षात्कार में बसपा प्रमुख के चुनाव प्रचार में ‘निष्क्रिय’ रहने का आरोप लगाते हुए कहा था, ‘मैं बहुत हैरान हूं कि चुनाव शुरू हो गया है और हम बीच चुनाव में हैं लेकिन उन्होंने (मायावती) चुप्पी साध रखी है, यह मेरी समझ के बाहर है।’

दिल्‍ली में कांग्रेस मुख्यालय में दो दिन पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए युवाओं को लेकर घोषणापत्र जारी करने के दौरान पत्रकारों ने जब प्रियंका गांधी से पूछा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा तो उन्होंने कहा, ‘क्या आपको उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की तरफ से कोई और चेहरा दिख रहा है?’ बाद में एक साक्षात्कार में प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ वह ही अपनी पार्टी का चेहरा नहीं हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावमायावतीप्रियंका गांधीकांग्रेसबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील