लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: शुरुआती रुझानों में गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी आगे, योगी सरकार के सभी मंत्री चल रहे हैं आगे

By आजाद खान | Updated: March 10, 2022 09:16 IST

UP Election 2022: पश्चिम और पूरब में बीजेपी लीड कर रही है। फिलहाल शुरुआती रुझानों में बीजेपी 115 और समाजवादी पार्टी 85 सीटों पर आगे चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से आगे चल रहे हैं।वहीं लखनऊ कैंट से ब्रजेश पाठक आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 115 और समाजवादी पार्टी 85 सीटों पर आगे चल रही है।

UP Election 2022: शुरुआती रुझानों में यह देखने को मिला है कि  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से आगे चल रहे हैं। वहीं, लखनऊ कैंट से ब्रजेश पाठक आगे चल रहे हैं। इसी तरह रामपुर खास से अराधना मिश्रा आगे चल रही हैं। वहीं योगी सरकार के सभी मंत्री अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं। पश्चिम और पूरब में बीजेपी लीड कर रही है। फिलहाल शुरुआती रुझानों में बीजेपी 115 और समाजवादी पार्टी 85 सीटों पर आगे चल रही है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 फरवरी से सात मार्च के बीच सात चरणों में कराया गया था। चुनाव के नतीजों से यह तय हो जाएगा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश में लगातार दूसरी बार अपनी सरकार बना कर कीर्तिमान रचती है या समाजवादी पार्टी (सपा) पांच साल बाद फिर सत्ता में लौटती है, या बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अथवा अन्य कोई दल या गठबंधन सभी को चौंकाते हुए सत्ता शीर्ष पर पहुंचता है। निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में पांच मशीनों की वीवीपैट पर्ची की गिनती भी की जाएगी। 

मतगणना केंद्रों पर वीडियो कैमरा और स्टैटिक कैमरा भी लगाए गए हैं। साथ ही हर केंद्र पर मीडिया सेंटर भी स्थापित किए गए हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में सहायक पीठासीन अधिकारियों की तैनाती की गई है ताकि मतगणना का कार्य निर्बाध रूप से पूरा किया जा सके। अधिकारी ने बताया कि सभी मतगणना केंद्रों की त्रिस्तरीय सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। इसमें केंद्रीय पुलिस बल, पीएसी तथा राज्य पुलिस बल शामिल है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप