लाइव न्यूज़ :

UP Results 2022: वोटों की गिनती के 2 घंटे पूरे, ताजा रूझानों में बीजेपी 222 और सपा 111 सीटों से आगे, करहल सीट से अखिलेश यादव चल है आगे, शिवपाल सिंह यादव पीछे

By आजाद खान | Updated: March 10, 2022 10:11 IST

UP Election 2022: आपको बता दें कि आगरा में पांच, अमेठी, अंबेडकर नगर, देवरिया, मेरठ और आजमगढ़ में दो-दो तथा बाकी जिलों में एक-एक मतगणना केंद्र बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। शुरूआती रूझाने भी आने लगी है। इसमें अभी रायबरेली से अदिति सिंह और नोएडा से पंकज सिंह आगे चल रहे हैं।

UP Results 2022:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती को दो घंटे पूरे हो गए हैं। अबतक के रुझानों के मुताबिक बीजेपी 222 और समाजवादी पार्टी 111 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि मायावती की बीएसपी 5 और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक बसपा और बीजेपी उम्मीदवार क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

आपको बता दें कि चुनाव आयोगी की वेबसाइट के मुताबिक अभी तक सिर्फ 13 सीटों का रुझान सामने आया है। इन 13 सीटों में से बीजेपी सात सीटों पर और समाजवादी पार्टी चार सीटों पर आगे है। जबकि एक सीट पर कांग्रेस आगे है। शुरुआती रुझाने आने शुरू हो गए हैं। ऐसे में ताजा अपडेट के मुताबिक, यूपी में अदिति सिंह रायबरेली से आगे चल रही हैं, नोएडा से पंकज सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं यह भी खबरें है कि शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने शतक लगा दिया है। फिलहाल बीजेपी 100 और समाजवादी पार्टी 50 सीटों पर आगे है। रुझानों में बहुजन समाज पार्टी तीन सीटों पर और कांग्रेस दो सीटों पर आगे है।

चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी द्वारा टिकट दिए गए शिवपाल सिंह यादव पीछे चल रहे हैं।

वहीं शुरुआती रुझानों के मुताबिक, पूर्वांचल की 42 सीटों में से बीजेपी 15 और समाजवादी पार्टी 21 सीटों पर आगे है। वहीं पश्चिम में बीजेपी 29 और समाजवादी पार्टी 18 सीटों पर आगे है। 

राजनीतिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की लगभग दो महीने लंबी चली कवायद के बाद राज्य की 403 सीटों के चुनाव की मतगणना गुरूवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना राज्य के सभी 75 जिलों में सुबह आठ बजे शुरू हो गयी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में पड़े मतों की गणना की जाएगी। 

उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए प्रदेश के सभी जिलों में कुल 84 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें आगरा में पांच, अमेठी, अंबेडकर नगर, देवरिया, मेरठ और आजमगढ़ में दो-दो तथा बाकी जिलों में एक-एक मतगणना केंद्र बनाया गया है। शुक्ला ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मतगणना प्रेक्षक तैनात किया गया है। 

मतगणना के पर्यवेक्षण के लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर रणवीर सिंह को मेरठ तथा बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच आर श्रीनिवास को वाराणसी में तैनात किया गया है। किसी भी तरह के विजय जुलूस या रैली पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। मतगणना स्थल पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए सैनिटाइजर, मास्क, दस्ताने और थर्मल स्कैनर की व्यवस्था की गई है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअदिति सिंहPankaj Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारतउत्तर प्रदेश राजनीतिः बसपा के बाद कांग्रेस और अब सपा?, 15 फरवरी को अखिलेश यादव के साथ साइकिल दौड़ाएंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी?

भारतउत्तर प्रदेश भाजपा संगठनः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे पुत्र नीरज को मौका?, 2027 चुनाव पर फोकस, आधे से अधिक नए चेहरों फिर से भरोसा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप