लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022 First Phase: यूपी में पहले चरण का मतदान आज, जानिए यहां की 58 सीटों पर पिछला रिकॉर्ड

By रुस्तम राणा | Updated: February 10, 2022 07:08 IST

UP Election 2022 First Phase: आज राज्य के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होने हैं। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देआज 2.28 मतदाता 623 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगेमतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला चरण आज है। आज राज्य के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होने हैं। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी। विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदाता विभिन्न पार्टियों के 623 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 

इन जिलों पर होगा पहले चरण का मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के तहत एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, अलीगढ़, बुलंदशहर, आगरा और मथुरा जिले में मतदान होने हैं। इन जिलों के 2.28 मतदाता 623 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

यहां साल 2017 के चुनाव के आंकड़ों पर एक नजर

साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां (शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, अलीगढ़, बुलंदशहर, आगरा और मथुरा) की जिन 58 सीटों में से 53 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने विजय का परचम लहराया था। सपा-बसपा को दो-दो सीटें गईं थी, जबकि एक पर रालोद प्रत्याशी की जीत हुई थी, जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। लेकिन इस बार भाजपा को कितनी सीटें मिलेंगी। यह 10 मार्च को पता चलेगा। 

1. शामली : यहां की कुल तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। वहीं एक सीट पर सपा कैंडिडेट विजयी हुआ था। 2. हापुड़ : यहां की तीन सीटों में से दो भाजपा तो एक बसपा के खाते में है।3. गाजियाबाद : गाजियाबाद की सभी पांच सीटों भाजपा विजयी हुई थी। 4. मेरठ : यहां की कुल सात सीटों पर बीजेपी को छह तो सपा एक सीट हासिल हुई थी। 5. मुजफ्फरनगर : यहां की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत हुई थी। 6. बागपत : यहां की तीन विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने दो, रालोद ने एक सीट पर विजय हासिल की थी। 7. बुलंदशहर : यहां सात विधानसभा सीटों पर बीजेपी का ही कब्जा हुआ था । 8. नोएडा: यहां की तीन सीटों पर बीजेपी ने विजय का परचम लहराया था।9. अलीगढ़ : यहां की सभी 7 सीटों पर बीजेपी ने झंडा गाड़ा था।10. आगरा : यहां की नौ विधानसभा सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों की जीत हुई थी।11. मथुरा : यहां की पांच विधानसभा सीटों में से चार पर भाजपा तो एक पर बसपा विजयी हुई थी।

10 मार्च को आएगा चुनाव परिणाम

उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों पर सात चरणों में मतदान होने हैं। पहला चरण आज है तो अंतिम चरण सात मार्च को होगा। जबकि 10 मार्च को नतीजे आएंगे। राज्य की सत्ता में अभी भारतीय जनता की सरकार काबिज है, जिसके मुखिया योगी आदित्यनाथ हैं।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप