लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव 2022: बुरे फंसे मुख्तार अंसारी के बेटे अब्‍बास अंसारी, सरकारी अफसरों को ‘हिसाब बराबर’ की धमकी देने पर केस दर्ज, नहीं कर सकेंगे 24 घंटे तक चुनाव प्रचार

By आजाद खान | Updated: March 5, 2022 12:24 IST

UP Election 2022: चुनाव आयोग का कहना है कि अब्बास अंसारी ने सरकारी अधिकारियों के साथ ‘‘हिसाब बराबर करने’’ की धमकी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअब्बास अंसारी पर चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन पर विभिन्न अधिकारियों को धमकी देने का आरोप लगा है। वे अब 24 घंटे तक कोई चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगे।

UP Election 2022: जेल में बंद गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के उम्मीदवार अब्बास का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहा है, जिसमें सरकारी अधिकारियों से ‘हिसाब बराबर’करने की धमकी दी गई है। 

पुलिस ने यह जानकारी दी। अंसारी के एक चुनावी जनसभा में कथित तौर पर दिये गये धमकी भरे संबोधन का वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। वहीं चुनाव आयोग ने शुक्रवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) उम्मीदवार अब्बास अंसारी पर उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पर 24 घंटे के लिए रोक लगा दी है। आयोग ने अंसारी पर यह रोक सरकारी अधिकारियों के साथ ‘‘हिसाब बराबर’’ करने की धमकी देने वाले एक भाषण को लेकर लगाई।

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर की अगुवाई वाली सुभासपा इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के गठबंधन के साथ मैदान में है। मऊ के पुलिस अधीक्षक सुशील चंद्रभान घुले ने शुक्रवार को बताया कि मऊ कोतवाली में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सुभासपा उम्मीदवार अंसारी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 171 जी (चुनाव के संबंध में झूठा बयान) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है और सदर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी को अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। 

अब्‍बास अंसारी के संबोधन से संबंधित एक कथित वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हुआ है जिसमें वह अधिकारियों को लक्ष्य कर कहते सुने जा रहे हैं, ‘‘जो आज डंडा चला रहे हैं, यहां पर अगले मुख्यमंत्री होने वाले अखिलेश भैया (समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव) से कहकर आया हूं...छह महीने तक कोई तबादला, तैनाती नहीं होगी... जो है वह यहीं रहेगा...जिस-जिस के साथ जो-जो किया है... उसका हिसाब किताब यहां देना पड़ेगा।'’ 

अंसारी के वीडियो को भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए ट्वीट किया, 'कौन सा हिसाब-किताब पूरा करने के ख्वाब देखे जा रहे हैं, अभी तक हवा का रुख समझ में नहीं आया लगता है, सपा मतलब गुंडागर्दी।' 

इसी वीडियो को उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी ट्विटर पर साझा कर आरोप लगाया है कि अब्‍बास अंसारी प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को खुलेआम धमकी दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्विटर पर अब्‍बास का कथित वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया '' योगी जी भी किसी माफ‍िया को यूपी की जेल से वापस पंजाब की जेल स्थानांतरित नहीं होने देंगे, जो यहां है वो यहां ही रहेगा।'' 

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष अप्रैल माह में अब्‍बास अंसारी के पिता और मऊ से 1996 से लगातार विधायक कथित बाहुबली मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने पंजाब के रोपण जेल से लाकर यहां बांदा जेल में दाखिल किया था। करीब दो वर्ष बाद उच्चतम न्यायालय तक चले अदालती दांव-पेंच के बाद उप्र सरकार मुख्तार को पंजाब से बांदा जेल में स्थानांतरित कराने में सफल हुई थी। 

मऊ में इस बार मुख्तार अंसारी चुनाव नहीं लड़ रहे और उनके नाम पर उनके पुत्र अब्‍बास अंसारी चुनाव मैदान में हैं। मऊ जिले में आखिरी चरण में सात मार्च को मतदान होगा।  

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022मुख्तार अंसारीभारतउत्तर प्रदेशचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो