UP Election 2022: शेखूपुरा से  कांग्रेस उम्मीदवार फरहा नईम ने दिया इस्तीफा, जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए, फूट-फूट कर रोईं

By भाषा | Published: January 27, 2022 09:28 PM2022-01-27T21:28:11+5:302022-01-27T21:29:51+5:30

UP Election 2022: महिलाओं की आवाज बनकर कांग्रेस पार्टी से शेखूपुर विधानसभा का टिकट लेकर आई थी, लेकिन यहां तो महिलाओं का घोर अपमान हो रहा है।

UP Election 2022 Congress candidate Farha Naeem resigns Sheikhupura serious allegations District President Onkar Singh cried bitterly | UP Election 2022: शेखूपुरा से  कांग्रेस उम्मीदवार फरहा नईम ने दिया इस्तीफा, जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए, फूट-फूट कर रोईं

जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी का टिकट लौटाते हुये प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

Highlightsफरहा ने संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस टिकट वापस कर दिया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। जिला अध्यक्ष सिंह ने चरित्र को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की है।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की शेखूपुरा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार फरहा नईम ने बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी का टिकट लौटाते हुये प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, जिलाध्यक्ष ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया है।

फरहा ने संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस टिकट वापस कर दिया और इस दौरान वह फूट-फूट कर रोईं तथा मीडिया के समक्ष कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। आरोप लगाया कि जिला अध्यक्ष सिंह ने चरित्र को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की है, जो कि महिलाओं के आत्मसम्मान के लिए घातक है इसलिए पार्टी का सिंबल वापस कर रही हैं, साथ ही पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे रही हैं।

फरहा ने कहा कि वह प्रियंका गांधी के 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' वाले नारे को लेकर उनसे बहुत प्रभावित थी, और महिलाओं की आवाज बनकर कांग्रेस पार्टी से शेखूपुर विधानसभा का टिकट लेकर आई थी, लेकिन यहां तो महिलाओं का घोर अपमान हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ओंकार सिंह महिलाओं के चरित्र पर अमर्यादित बयान बाजी करते है।

पिछले काफी सालों से कई बार शिकायत के बावजूद वह पद पर काबिज हैं। उन्होंने शीघ्र ही पूरी स्थिति से पार्टी आलाकमान को अवगत कराने की बात भी कही है। फरहा के आरोपों को खारिज करते हुये सिंह ने कहा कि वह महिलाओं को मातृ शक्ति मानते हैं और कभी भी उनका अपमान नही करते हैं।

उन्होंने कहा कि फरहा उनपर आधारहीन आरोप लगा रहीं हैं और उनके पास कोई साक्ष्य है तो वह इसे पेश करें। उन्होंने बताया कि फरहा ने बसपा प्रत्याशी मुस्लिम खान से समझौता कर लिया है और इसलिए वह उन पर अनर्गल आरोप लगा रही हैं।

Web Title: UP Election 2022 Congress candidate Farha Naeem resigns Sheikhupura serious allegations District President Onkar Singh cried bitterly

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे