लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: CM आदित्यनाथ की भाषा पर आपत्ति जताते हुए सपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- धमकाने वाली भाषा बोल रहे हैं

By विशाल कुमार | Updated: February 3, 2022 12:53 IST

समाजवादी पार्टी ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री के कुछ भाषणों का जिक्र भी किया है। इसमें आगरा में दिए गए भाषण का जिक्र है जिसमें उन्होंने कहा था कि '10 मार्च के बाद बुल्डोजर चलेगा।' इसके साथ ही सपा नेतृत्व को 'गुंडा, मवाली और माफिया' बताने पर भी आपत्ति जताई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसपा ने योगी को आचार संहिता के अनुसार भाषा का इस्तेमाल करने का निर्देश देने की मांग की है।समाजवादी पार्टी ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री के कुछ भाषणों का जिक्र भी किया है।सपा नेतृत्व को 'गुंडा, मवाली और माफिया' बताने पर भी आपत्ति जताई गई है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अमर्यादित, धमकाने वाली और अलोकतांत्रित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को चुनाव आचार संहिता के अनुसार भाषा का इस्तेमाल करने का निर्देश देने की मांग की है।

समाजवादी पार्टी ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री के कुछ भाषणों का जिक्र भी किया है। इसमें आगरा में दिए गए भाषण का जिक्र है जिसमें उन्होंने कहा था कि '10 मार्च के बाद बुल्डोजर चलेगा।' इसके साथ ही सपा नेतृत्व को 'गुंडा, मवाली और माफिया' बताने पर भी आपत्ति जताई गई है।

मुख्यमंत्री द्वारा 1 फरवरी को मेरठ के सिवलाखारा और किठोर में 'लाल टोपी मतलब दंगाई, हिस्ट्रीशीटर' बताने का भी उल्लेख है। वहीं, मुजफ्फरनगर में गर्मी शांत करने वाले विवादित बयान का भी उल्लेख है जिसमें मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा था कि 'जो गर्मी दिखाई दे रही है, ये सब शांत हो जाएगी। गर्मी कैसे शांत होगी, मैं जानता हूं।'

बता दें कि, दैनिक भास्कर ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि मुख्यमंत्री योगी ने जनवरी में जिन्नावादी, तमंचावादी, परिवारवादी शब्द का इस्तेमाल 20 बार से ज्यादा किया। रैलियों में बुलडोजर शब्द का प्रयोग 30 बार से अधिक किया गया।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप