लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: चंद्रशेखर आजाद का ऐलान, अखिलेश यादव के सामने नहीं उतारेंगे भीम आर्मी का प्रत्याशी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2022 19:05 IST

चंद्रशेखर आजाद ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने कोई प्रत्याशी नहीं खड़ा करेगी

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रशोखर ने कहा कि जहां तक संभव हो सकेगा हम सपा की मदद करेंगे उन्होंने कहा कि चुनाव में हमारी सीधी लड़ाई बीजेपी से हैचंद्रशेखर जल्द ही गोरखपुर के लिए रवाना होंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पूरे दमखम के साथ उतरे आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने आज एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने कोई प्रत्याशी नहीं खड़ा करेगी।

चंद्रशेखर ने कहा कि उनकी लड़ाई बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए है और इसके लिए वो दिनरात मेहनत कर रहे हैं। इसलिए उनकी पार्टी ने यह तय किया है अखिलेश यादव जहां से भी विधानसभा चुनाव में खड़े होंगे, उनके खिलाफ प्रत्याशी न खड़ा किया जाए। 

चंद्रशेखर ने कहा कि हमारी लडा़ई बीजेपी है, सपा से नहीं 

उन्होंने कहा कि हमारी अखिलेश यादव या समाजवादी पार्टी से कोई लड़ाई नहीं है। जहां तक संभव हो सकेगा हम समाजवादी पार्टी को सहयोग करने के लिए तैयार हैं और यही कारण है कि हम अखिलेश जी के खिलाफ कोई कैंडिडेट नहीं उतार रहे हैं। 

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वो चाहते हैं कि अखिलेश यादव इस चुनाव जीते और मजबूती के साथ अपनी बातें आगे रखें। इसके साथ आजाद ने अपने नये सामाजिक परिवर्तन मोर्चे की घोषणा करते हुए बताया कि हमारा मोर्चा यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा और हमारे मोर्चे की भागीदारी के बिना आगामी सरकार का मुख्यमंत्री नहीं तय हो पाएगा। 

चंद्रशेखर चुनाव प्रचार के लिए जल्द ही गोरखपुर रवाना होंगे 

चंद्रशेखर ने कहा कि मौजूदा योगी सरकार में गरीबों और दलितों का जमकर शोषण हुआ है। इस बार यूपी की गरीब जनता हमारे साथ है और बड़े पैमाने पर हमारा समर्थन कर रही है। गोरखपुर से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ रहे चंद्रशेखर ने बताया कि वह जल्द ही योगी के गढ़ गोरखपुर पहुंचेंगे और अपने चुनावी अभियान को जनता के बीच लेकर जाएंगे।  

बीते दिनों अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी से गठबंधन न होकर लेकर आहत चंद्रशेखर आजाद ने अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। गोरखपुर से सीएम योगी के खिलाफ अपनी दावेदारी पेश करते हुए आजाद ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा था और अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने पर सपा प्रमुख के खिलाफ तंज भी किया था।

चंद्रशेखर आजाद ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों से कहा था कि अखिलेश यादव न अपना घर संभाल पा रहे हैं और न ही पार्टी। अब सपा में लोगों को घुटन महसूस हो रही है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022चन्द्रशेखर आज़ादअखिलेश यादवउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए