लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार बनाएगी, मायावती बोलीं- जनता सीएम योगी आदित्यनाथ को मठ में वापस भेज देगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2022 19:10 IST

UP Election 2022: आप लोगों की भीड़ व जोश को देखकर ऐसा लग रहा है कि आप लोग इस बार फिर से बसपा के नेतृत्व में बसपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे और अपनी बहन जी को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री भी बनाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदलितों, पिछड़ों तथा मुसलमानों को हर स्तर पर नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।द्वेष की भावना के तहत अधिकांश फर्जी मामलों में फंसा कर उजाड़ने और तबाह करने का काम किया है।बुरा हाल इस बार सवर्णों, खासकर ब्राह्मणों का भी देखने को मिल रहा है।

UP Election 2022: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके मठ में वापस भेज देगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पिछले पांच वर्षों में संकीर्ण, जातिवादी मानसिकता के साथ काम करने और दलितों, पिछड़ों तथा मुसलमानों को हर स्तर पर नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। बसपा प्रमुख ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ''आप लोगों की भीड़ व जोश को देखकर ऐसा लग रहा है कि आप लोग इस बार फिर से बसपा के नेतृत्व में बसपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे और अपनी बहन जी को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री भी बनाएंगे। तभी आप लोग योगी जी को उनके मठ में वापस भेज सकेंगे, जहां उनकी सही जगह है।''

उन्होंने कहा, ''योगी जी को मठ में भेजना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में जातिवादी और संकीर्ण मानसिकता के तहत चलकर खासकर दलितों, अन्य पिछड़े वर्गो के लोगों की हर स्तर पर काफी उपेक्षा की। मुसलमानों के विकास व उत्थान एवं उनकी सुरक्षा आदि की तरफ तो इस पार्टी की सरकार ने ध्यान नहीं ही दिया बल्कि द्वेष की भावना के तहत अधिकांश फर्जी मामलों में फंसा कर उन्हें उजाड़ने और तबाह करने का काम किया है।''

बसपा अध्यक्ष ने दावा किया कि इसी तरह का बुरा हाल इस बार सवर्णों, खासकर ब्राह्मणों का भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इसलिए इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सरकार और उसके मुख्यमंत्री को सत्ता से बेदखल कर उन्हें वापस न आने देने की सजा देने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा कि अभी तक जितने भी चरणों में मतदान हुआ है, उनमें बहुजन समाज पार्टी की बहुत ही अच्छी रिपोर्ट मिल रही है। उन्होंने कहा कि मीडिया खासतौर से ‘ओपिनियन पोल’ और सर्वेक्षणों आदि में बसपा को कही गिन ही नहीं रही है। उन्होंने दावा किया कि नतीजे वाले दिन मीडिया का चेहरा उतर जाएगा और मीडिया महसूस करेगी कि उसने गलत किया है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बसपा का शासन आएगा तो फिर से विकास के साथ अमन चैन कायम होगा।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावमायावतीबीएसपीBJPयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए